“फाग मेले” की व्यवस्थाओं को लेकर कमेटियां गठित, “देव धुन” के साथ होगी देवताओं की “विदाई”, जानें कहाँ होगा देवी-देवताओं का रात्रि ठहराव

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

जिला स्तरीय फाग मेला 19 मार्च से 22 मार्च तक दरबार मैदान रामपुर बुशहर में आयोजित होगा। इस मेले के सफल आयोजन के लिए स्वागत, आवास, बर्तन, विदाई आदि के लिए विभिन्न उप समितियां बनाई गई है । जिसमें पार्षदों को शामिल किया गया है। इसमें रामपुर उपमंडल प्रशासन व पुलिस का भी विशेष सहयोग मिला है।

इस बार 21 देवी देवता मेले में आएंगे और उनके नज़राने में 15% वृद्धि की गई है।

22 मार्च को मेले के अंतिम दिन सभी देवी देवताओं के वाद्ययंत्रों के माध्यम से ” देव धुन ” बजाई जाएगी जिसके लिए सभी देवी देवताओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी ।

4 मार्च 2022 को भाजपा शहरी मोर्चा की तरफ से उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी जी को उपमंडल अधिकारी रामपुर श्री सुरेंद्र मोहन जी के माध्यम से फाग मेले के बेहतर आयोजन के लिए ज्ञापन दिया है ।

आमंत्रित देवी देवता व रात्रि में ठहरने के स्थान…

1…देवता साहब बसाहरू, जाख रचोली ,महारुद्र गसो , छोटू देवता कीम ….चौबच्चा ( मंदिर शीश महल)….

2… देवता साहब छिजा कालेश्वर 12/20….( मच्छखंडी ) दरबार मैदान

3…नोग घोड़ी के देवता साहब लालसा, डनसा, शिंगड़ा को ( श्री सत्यनारायण मंदिर)

4…देवता साहब लक्ष्मीनारायण दरकाली …नरसिंह मंदिर

5… देवी साहिबा खमाडी दुर्गा (श्री अयोध्या नाथ मंदिर ओल्ड बस स्टैंड )

6…देवता साहब ब्रांदली को अखाड़ा मंदिर

7… देवी साहिबा बाड़ी … पुरोहित मंदिर

8… देवता साहब खड़ाहन … प्राचीन शिवालय रामपुर

9.. देवी साहिबा दमासनी गांव बील… लक्ष्मी नारायण मंदिर ( बावड़ी)

10… देवता साहब बेलू …. जानकी माई गुफा मंदिर

11… देवी साहिबा लाटी जाहरी,खड़काग…. शिव मन्दिर

12… देवता साहब कम डाली बोंडा व ,.देवता साहिब चाटी….. बुद्ध मन्दिर

13…. देवता साहिब , शलाट…. ब्रौ

इसके अतिरिक्त जिन देवी देवताओं के देव लोगों द्वारा शोभायात्रा व मेला मैदान में पारंपरिक वेशभूषा व वाद्य यंत्रों के साथ उत्कृष्ट नाटी प्रस्तुत की जाएगी उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी प्रथम पुरस्कार 5100
द्वितीय 310 0
तृतीय 2100

नगर परिषद रामपुर बुशहर की पार्षद स्वाति बंसल ने कहा कि “ये मेला रामपुर बुशहर की शान व देव संस्कृति व परंपराओं के बेजोड़ संगम का शानदार उदाहरण है जिस के सफल आयोजन के लिए आप सभी का सहयोग व सुझाव सादर आमंत्रित है।”

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह- भारत की पहली ढली सुरंग के साथ 49 करोड़ की लागत से बनेगी डबल लेन सुरंग, CM ने शिमला में रखी आधारशिला

Wed Mar 9 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाप्रदेश सरकार शिमला के प्राचीन वैभव को बनाए रखने के लिए कृतसंकल्प है और इसके लिए शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत शहर मेें विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को इनका समुचित लाभ मिल सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ढली में लगभग 49 […]

You May Like

Breaking News