महिलाओं को HRTC बस किराए में 50% छूट देने के फैसले के विरोध में उतरे निजी बस ऑपरेटर, ज्ञापन सौंप की फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा  महिलाओं को सरकारी बसों में किराए में 50 फीसदी किराए में छूट देने के फैसले के खिलाफ निजी बस ऑपरेटर उतर आए हैं और सरकार से दोबारा से इस फैसले पर विचार करने की मांग की है।

निजी बस ऑपरेटरों का कहना है कि महिलाओं को सरकारी बसों में 50 फीसदी किराए में छूट  मिलने से महिलाएं निजी बसों में सफर नहीं करेगी जिससे निजी बस बस ऑपरेटरों को नुकसान झेलना पड़ेगा। 

निजी बस एसोसिएशन के महासचिव नरेश कमल का कहना है कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल दिवस पर महिलाओं को बसों में किराए में छूट देने की घोषणा की है जोकि सही नही है। इससे निजी बसों में महिलाएं सफर नही करेगी।  इसको लेकर अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि पहले से ही डीजल के दामो में वृद्धि की गई  हैं जिससे बसे चलाना मुश्किल हो गया है और अब महिलाओं के लिए जो घोषणा की है। उससे निजी बसों में यात्री सफर नहीं करेंगे और प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी । 
उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की और निजी बस ऑपरेटरों के हितों को भी ध्यान में रखने का आग्रह किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के मॉडल की बात करने वाले ला रहे "मुफ्त खोरी का मॉडल"- जयराम हताशा और निराशा में बिना बजट कर रहे घोषणाएं- विक्रमादित्य

Sat Apr 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश में बिजली और पानी मुफ्त करने और महिलाओं को बसों में 50 फीसदी किराया करने की घोषणा के बाद कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर हो गई है कांग्रेस के युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इसको लेकर निशाना पर निशाना […]

You May Like

Breaking News