पुलिस पेपर लीक मामले में कांग्रेस राजनीतिक मकसद से कर रही राजनीति, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- CM

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में विपक्ष लगातार हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग कर रहा है। विपक्ष को सीबीआई की जांच पर भरोसा नहीं है। इस पर सीएम ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जैसे ही मामला उनके ध्यान में आया उन्होंने तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। इस मामले से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

कांग्रेस पहले सीबीआई की जांच की मांग कर रही थी अब जब जांच सीबीआई को दे दी गई है तब वह राजनीतिक मकसद से कुछ और कह रहे हैं।

कांग्रेस इससे राजनीतिक मकसद हासिल करना चाह रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सीबीआई जांच शुरू नही करती तब तक एसआईटी अपना काम कर रही है जो भी दोषी होंगे सब सलाखों के पीछे होंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

बधाई- हिमाचल सरकार ने 63 लेक्चर पदोन्नत कर बनाए प्रिंसिपल

Sun May 22 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में तैनात 63 लेक्चरर प्रमोट कर प्रिंसिपल बना दिए हैं। पदोन्नति के साथ ही उन्हें स्कूलों में नियुक्ति भी प्रदान कर दी है। पढ़ें पूरी सूची कौन हुआ प्रमोट

You May Like

Breaking News