सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

भारतीय युवा कांग्रेस की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक 8 को धर्मशाला में शुरू

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक का आयोजन करने जा रही है। यह बैठक धर्मशाला में शुरू हो गयी ।

बैठक की अध्यक्षता भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी और राष्ट्रीय प्रभारी व एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू ने की । बैठक की मेजबानी प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी और प्रदेश प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली कर रहे हैं I

बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य गण, सभी प्रदेश अध्यक्ष गण शामिल हुये । बैठक की शुरुआत में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव रघुबीर सिंह बाली ने देवभूमि हिमाचल पधारने पर सभी राष्ट्रिय पदाधिकारियों का स्वागत किया I

पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में एआईसीसी के नव संकल्प चिंतन शिविर में पास हुए सभी प्रस्तावों को लागू करने और नव संकल्प चिंतन शिविर की सभी कमेटियों द्वारा पारित सभी एजेंडों पर विचार विमर्श भी किया गया I

इसके साथ ही साथ देश के ज्यावलंत मुद्दो को लेकर और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा व विचार विमर्श किया गया ।

Share from A4appleNews:

Next Post

निरमण्ड के बागा सराहन में अज्ञात असंख्य कीड़े फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, किसान बागबान परेशान

Thu Jun 9 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी जिला कुल्लू के उपमण्डल निरमण्ड के तहत दुर्गम क्षेत्र बागासराहन में असंख्य अज्ञात कीड़े फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के किसान व बागबानों में भारी हड़कम्प मंच गया है। स्थानीय ग्राम पंचायत के जुझारू प्रधान प्रेम ठाकुर ने  बताया कि उनके […]

You May Like

Breaking News