ब्रेकिंग- काव बील मंदिर में देवता की 9 प्रतिमाएं और छड़ें चोरी, ग्रामीणों ने एक चोर को धर दबोचा, CCTV में वारदात कैद, जांच जारी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
जिला शिमला के झाखडी थाना के तहत ग्राम पंचायत काव बील मंदिर में चोरों ने रात करीब 12:30 बजे चोरी की ग्घटना को अंजाम दिया। सारा वाकया मंदिर के गर्भगृह में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया।
जानकारी के नौसर रात करीब 12:30 बजे चोर ने मंदिर में गुसपैठ की और गर्भगृह में रखी अष्टधातु और अन्य धातुओं से बने 9 देव प्रतिमाओं (मोहरों) को एक चादर में लपेट लिया। साथ ही चांदी की देव छड़ों और अन्य कीमती सामान को भी साथ उठा लिया।


इस बात से अनजान कि सीसीटीवी कैमरा इस चोर की सारी हरकतों को कैद कर रहा है। इस बात की भनक जब ग्रामीणों को लगी तो तुरन्त हरकत में आ गए।
सीसीटीवी खंगाला तो सबके होश उड़ गए। जब अपने इष्ट को चोरी होते देखा। ग्रामीणों ने मोर्चाबंदी कर दी और चोर की तलाश शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने कटोलू के समीप एक चोर को धर दबोचा।
ग्रमीणों ने इस चोर की खूब खातिरदारी भी की और पकड़ कर मंदिर लाए। जिसके बाद पुलिस थाना झाखडी को सूचना दी गई जिस पर पुलिस मौके पर रवाना हो गई है।
अभी इस चोर के अन्य साथी हैं किस मंशा से चोरी की गई आदि जानकारी जुटाई जा रही है।

देंखे वीडियो….

Share from A4appleNews:

Next Post

भविष्यवाणी- एकनाथ शिंदे सरकार भी होगी षड्यंत्र की शिकार, अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी सरकार- पंडित शशि पाल डोगरा

Fri Jul 1 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला एक के बाद एक सटीक भविष्यवाणी करने वाले जानेमाने अंक ज्योतिषाचार्य व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने एक और भविष्यवाणी की है। अब उनकी भविष्यवाणी महाराष्ट्र को लेकर है। अंक गणना के बाद उनका दावा है कि महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार भी अपना […]

You May Like