IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

तबाही- घुमारवीं के कुह-मुझांड़ मे बादल फटने से 4 पशुशाला व मकान ध्वस्त, 2 भैंस 7 बकरियां व स्कूल बस पानी में बहे

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल घुमारवीं

घुमारवी उपमड़ल के तहत पड़ने वाली पंचायत कुहमुझांड़ मे बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। गत रात्रि क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी तो समय लगभग दो से तीन बजे के बीच में जो दार धमाका हुआ है जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई है ।

यह बादल गांव भगौट ,पालगरी व पड़गेल मे फटा जिसमें पड़गेल नाला भारी उफान के साथ बहता हुआ आया और चार पशुशाला ,व कई मकान टूट गए हैं। जिसमे लोगों ने अपनी जान तो भागकर बचा ली है, पर पशुशाला मे बंधे पशु बह गए और कुछ दब गए हैं ।
रात को भारी वर्षा होने के कारण नाला पडगेल में ज्यादा पानी आने की वजह से सरवन पुत्र ख्यारू व महंत राम पुत्र ख्यारू की दो गौशालाए पानी के बहाव में बह गई है।

इन दोनों गौशालाओ के अंदर दो भैंस व 7 बकरियां भी पानी में बह गई है परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं

यह जानकारी पंचायत प्रधान रेखा देवी ने दी है ।उन्होंने बताया कि गत रात्रि बादल फटने से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है जिसमें लोगों की जमीन भी तबाह हो गई हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

फोरलेन परियोजना के लिए केंद्र ने किए 815.686 करोड़ स्वीकृत, CM ने जताया आभार

Fri Jul 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एनएच-20 (नया एनएच-154) के पठानकोट-मण्डी सेक्शन के थानपुरी से परौर सेक्शन के पुनर्वास और उन्नयन के लिए 815.686 करोड़ रुपये स्वीकृत करने पर केन्द्र सरकार और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।  जय राम ठाकुर […]

You May Like

Breaking News