सोनिया गांधी को ईडी द्वारा बुलाने और राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर भड़की हिमाचल महिला कांग्रेस, फूंका PM का पुतला

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था जिसके विरोध में कांग्रेस ने देश भर में प्रदर्शन किया और दिल्ली में अन्य नेताओं के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिया था जिस पर कांग्रेस भड़क गई है।

 राजधानी शिमला में महिला कांग्रेस ओर युवा कांग्रेस ने काटरोड पर  पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका ओर केंद्र की भाजपा सरकार पर बदले की भावना से कार्य करने के आरोप लगाए।  

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब  चंदेल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है।

ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा बार-बार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है जिसका कांग्रेस विरोध करती है.। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जांच एजेंसियों ईडी सीबीआई का प्रयोग नेताओं के खिलाफ कर रही है।

तानाशाही  तरीके से केंद्र सरकार  काम कर रही है जिस परिवार के दो लोगो ने इस देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उनके परिवार वालों को ही अब ईडी द्वारा परेशान किया जा रहा है।

इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राण तक दे दिए और आज भाजपा इस परिवार को नकली परिवार बता रहा है।

राहुल गांधी और प्रियंका  को किसी के सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नही है। भाजपा ये बताए कि इनके किन नेताओ ने देश के लिए अपनी जान दी है। 
उन्होंने मोदी सरकार से ईडी का  दुरुपयोग को बंद करने की चेतावनी दी ओर यदि सरकार तानाशाही बन्द नही करती है तो आने वाले समय मे उग्र आंदोलन शुरू करने से कांग्रेस पीछे नही हटेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में मैहली-शोघी बाईपास सड़क धंसने से सेब से लदा ट्रक लुढ़का, लाखों का सेब बरबाद

Wed Jul 27 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला बीती रात मैहली शोघी बाईपास सड़क मार्ग पर सेब से लदा एक ट्रक सड़क से पलट गया। पंजाब नम्बर का PB23-5745 का ये ट्रक सड़क से करीब 20 फुट नीचे गिरा । इसमें चालक सहित एक अन्य व्यक्ति सवार था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क […]

You May Like

Breaking News