नृत्याजंलि संस्था द्वारा कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार में NSS शिविर के दौरान किए मास्क वितरित

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
कोरोना के बढ़ते मरीजों के मद्देनज़र, लक्कड़ बाजार रिवोली रोड की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं स्वैच्छिक गतिविधियों में संलिप्त नृत्याजंलि संस्था द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या लक्कड़ बाजार में एनएसएस शिविर के दौरान 100 मास्क वितरित किए गए।


संस्था के अध्यक्ष हिमांशु कुमरा ने अपने संबोधन में कोरोना महामारी के खतरे पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा मानक संचालन प्रक्रिया के महत्व पर प्रकाश डाला।


उन्होंने अध्यापकों एवं अभिभावकों से आह्वान किया कि वे जिला प्रशासन के आदेशों का पालन करें और इस महामारी की रोकथाम में अग्रिम भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य लेख राज वर्मा, अध्यापकगण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

डॉ. यशवंत सिंह परमार की 116वीं जयंती पर बोले CM- डॉ परमार ने प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी

Thu Aug 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला में हिमाचल निर्माता और प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 116वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार न केवल हिमाचल प्रदेश के निर्माता थे, बल्कि […]

You May Like