सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

खिमलोगा दर्रा को में घायल ट्रैकर व तीन पोर्टर पुलिस, ITBP व होमगार्ड के जवानों द्वारा सुरक्षित सांगला लाए, मृतक की खोज जारी

एप्पल न्यूज़, सांगला किन्नौर

उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि गत दिनों खिमलोगा दर्रा को पार करते हुए घायल ट्रैकर सुब्रोतो बिसवास व तीन पोर्टर को आज पुलिस, आई.टी.बी.पी व होमगार्ड के जवानों द्वारा सुरक्षित सांगला लाया गया है।

सामुदायिक अस्पताल में घायल ट्रैकर सुब्रोतो बिसवास को प्राथमिक उपचार के उपरांत रामपुर के लिए रैफर किया गया है।


उन्होंने कहा कि तीन पोर्टर भी रामपुर पहुंच गए हैं तथा मृतक ट्रैकर 42 वर्षीय सूजे दूले के शव की खोज जारी है तथा जिला प्रशासन द्वारा एन.डी.आर.एफ को खोज में सहायता करने का आग्रह किया गया है।

उन्होंने बताया कि घायल ट्रैकर्र सुब्रोतो बिसवास को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा में शामिल हुए परागपुर से चार बार के पूर्व विधायक योगराज

Tue Sep 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला 4 बार के विधायक योगराज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। योगराज 4 बार कांगड़ा सहकारी बैंक के निदेशक और जिला सहकारी समितियों के जिला संघ के अध्यक्ष रहे।  उन्होंने परागपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और […]

You May Like

Breaking News