IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने ताबो में सेब दिवस एवं किसान मेले में किसानों से किया संवाद, आदर्श खाद्य प्रसंस्करण इकाई का शुभारम्भ किया

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ताबो

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने लाहौल-स्पीति जिला के ताबो स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में ‘सेब दिवस एवं किसान मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा किसानों के साथ सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां के किसानों ने परम्परागत कृषि पद्धति को अभी भी संरक्षित रखा है जो हम सभी के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे प्रदेश में प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी ली है। राज्यपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे इस दिशा में विशेष प्रयास करने को कहा ताकि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभर सके। उन्होंने किसानों से इस दिशा में आगे आने और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि जनजातीय जिलों में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के अनुभवों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को सरकार और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। 

इस अवसर पर राज्यपाल ने 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित आदर्श खाद्य प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण भी किया। इस इकाई में सेब और अन्य स्थानीय फसलों के उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इस इकाई के माध्यम से किसानों और स्वयं सहायता समूहों को काफी लाभ मिलेगा। इससे किसान बेहतर उत्पाद बनाने और इन्हें  कम से कम समय में बाजार तक पहुंचाने में सक्षम होंगे।

राज्यपाल ने केंद्र के परिसर का भी निरीक्षण किया और सेब की फसल की जानकारी हासिल की। उन्होंने ‘पिति शिंगपा’ पुस्तक का विमोचन भी किया।

इससे पहले डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर चंदेल ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फसलों में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों का स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को ही अपनाने का आग्रह किया और कहा कि इससे पर्यावरण को भी बचाया जा सकता है।

इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों ने राज्यपाल के साथ अपने अनुभव भी साझा किए।

राज्यपाल ने कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया।

इस मौके पर उपमण्डलाधिकारी अभिषेक वर्मा और गुनजीत सिंह चीमा, पुलिस अधीक्षक रोहित मृगपुरी, विस्तार केन्द्र के निदेशक डॉ. इन्द्र देव, केन्द्र प्रमुख ताबो डॉ. सुधीर वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल का पहला प्राकृतिक खेती उत्पाद विक्रय केंद्र शिमला के ओल्ड बैरियर में शुरू

Fri Oct 7 , 2022
प्राकृतिक खेती किसान अब घर बैठे पा सकेंगे प्रमाणपत्र, स्व-प्रमाणीकरण वेबसाइट का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती उत्पाद का पहला विक्रय केंद्र गुरूवार को शुरू हो गया। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शिमला जिला के ओल्ड बैरियर में पहले प्राकृतिक खेती उत्पाद […]

You May Like

Breaking News