file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

मुकेश अग्निहोत्री ने भारत निर्वाचन आयोग से की मांग- नामांकन की समय सीमा बढ़ाएं, छुट्टियों में कैसे मिलेगी NOC

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव आयोग से विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन अवधि बढ़ाने की मांग की है।

अग्निहोत्री का कहना है कि नामांकन प्रक्रिया में 3 दिन की छुट्टियां होने के कारण प्रत्याशियों को नामांकन प्रकिया में काफी मुश्किल आने वाली है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की 22 तारिख को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक से डियूस क्लियर नहीं होंगे, वहीं 23 को रविवार का दिन है 24 को दिपावली है इस वजह से 25 अक्टूबर को प्रत्याशियों की भीड़ लगी रहेगी।

उन्होंने कहा कि वे भारत चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि नामांकन के लिए समय सीमा बढ़ाई जाए। व्यवहारिक रूप से संज्ञान लेते हुए भारत चुनाव आयोग समय को बढ़ाए ।

उन्होंने आज केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के जारी करने से चुनाव को प्रभावित करने की बात पर कहा कि जनता मन बना चुकी हैं और अब भाजपा का कोई भी हथकंडा नहीं चलने वाला। प्रदेश मे कॉंग्रेस ही जीत हासिल करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई - नूरपुर और सिरमौर में 2.10 लाख लीटर अवैध शराब बरामद

Tue Oct 18 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ जारी कार्रवाई में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने  आबकारी राजस्व जिला  नूरपुर प्रभारी टिक्कम ठाकुर के नेतृत्व में  अधिकारियों  द्वारा मिलवान, ठाकुरद्वारा, गगवाल, उलेहरियान, बरोटा और चक तेरियन के सीमावर्ती इलाकों में एक छापेमारी की गई।  छापेमारी के दौरान गगवाल और […]

You May Like

Breaking News