IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

25 को शिमला लौटेंगे CM सुक्खू, 28 को OPS को लेकर बैठक, राजनीतिक फायदे के लिए खोले संस्थान ही किए डी-नोटिफाई- नरेश

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 दिसंबर को शिमला लौटेंगे। राजधानी शिमला लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के साथ 28 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में कर्मचारियों के साथ ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री शिमला लौटते ही कर्मचारी संघ के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा की उसके बाद जल्द से शीतकालीन सत्र होगा जिसके बाद केबिनेट का गठन कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बने प्रदेश में अभी कुछ ही दिन हुए हैं। ऐसे में जनता को उन्हें वादे पूरे करने के लिए कुछ दिन देने चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो गारंटी दी है, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। जनता को किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

नरेश चौहान ने सरकार की ओर से डिनोटिफाई किए जा रहे कार्यालयों को लेकर कहा कि पूर्व सरकार ने बिना बजट के चुनावी फायदा लेने के लिए कई घोषणाएं की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए भी तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेताया था, लेकिन उन्होंने चुनावी फायदा लेने के लिए इस तरह की घोषणाएं की।

नरेश चौहान ने बीजेपी के बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि सरकार रिव्यु करेंगी जहाँ जनता की मांग व आवश्यकता होगी वहाँ ये कार्यालय खोले जाएंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि क्रिसमस व नए साल के लिए पर्यटको का हिमाचल प्रदेश में स्वागत है। वह हिमाचल आए खूब एन्जॉय करें लेकिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं कि प्रशासन कोविड-19 का पालन करवाना सुनिश्चित करवाएं।

Share from A4appleNews:

Next Post

सीमेंट फैक्टरी विवाद- दोनों कम्पनियों से हिमाचल सरकार की बैठक- 10 दिन में फैक्टरी खोलने को सैद्धांतिक मंजूरी

Fri Dec 23 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला बिलासपुर और सोलन में सीमेंट फैक्ट्री बंद करने के विवाद को लेकर आज शिमला में कंपनी के प्रतिनिधियों और ट्रक ऑपरेटरों के बीच प्रधान सचिव ट्रांसपोर्ट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सैद्धांतिक तौर पर दोनों कंपनियां सीमेंट फैक्ट्री को खोलने को लेकर राजी […]

You May Like

Breaking News