हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए संयोजक, चेतराम ठाकुर को बनाया प्रदेश संयोजक

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिये  राज्य व जिला संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। इस संदर्भ में कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने एक अधिसूचना जारी कर दी हैं।

इस अभियान के लिए कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर को प्रदेश संयोजक, कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल  व संदीप कुमार को सह संयोजक बनाया गया हैं।
  हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के   राज्य   संयोजक चेतराम ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिमला व किन्नौर जिला के लिये वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची व कांग्रेस महासचिव दवेंद्र बुशैहरी को समन्वयक नियुक्त किया गया हैं।


मंडी जिला का दायित्व उपाध्यक्ष पुष्पराज शर्मा, महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा धामी,शशि शर्मा,हरेंद्र सेन को सौंपा गया हैं।
कुल्लू व लाहुल स्पीति का दायित्व रोहित वत्स धामी को  दिया गया हैं।
सिरमौर में कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाइक, सोलन  में   रमेश ठाकुर, ऊना   में  कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, चंबा में  कांग्रेस महासचिव धर्म सिंह पठानिया, कांगड़ा  में कांग्रेस विधायक महासचिव संजय रत्न, केवल सिंह पठानिया, उपाध्यक्ष संजय चौहान, हमीरपुर जिला में महासचिव पवन ठाकुर व बिलासपुर जिला का दायित्व पूर्व विधायक कांग्रेस महासचिव बम्बर ठाकुर व विवेक कुमार को सौंपा गया हैं।
चेतराम ठाकुर ने बताया है कि इसके अतिरिक्त सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए समन्वय करेगे।।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिकारी देवी, कमरुनाग और शैटाधार में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों में खुशी-किसान बागवान गदगद

Fri Jan 13 , 2023
एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार मंडी सीजन की पहली बर्फबारी ने जिला की सबसे ऊंची चोटी शिकारी देवी, कमरुनाग और शैटाधार धार्मिक स्थलों को सफेद कर दिया है। करीब 3 माह बाद इन्द्र देवता के प्रसन्न होने से पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से किसानों, बागवानों, पर्यटकों और […]

You May Like

Breaking News