आनी में प्रधान संघ  की बैठक आयोजित, अनेकों समस्याओं पर की चर्चा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा, आनी

पंचायत समिति सभागार आनी में पंचायती राज प्रधान संघ की बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने की ।

बैठक में मनरेगा योजना समेत स्टाफ़ की कमी व अन्य महत्वपूर्ण विषयों और विस्तृत चर्चा की गई ।

बैठक में पंचायतों स्टाफ़ की कमी की वजह से पंचायतों में तकनीकी सहायकों व कनिष्ठ अभियंता द्वारा समय पर एस्टीमेट और एसेसमेंट न देने,मनरेगा की ऑनलाइन हाज़री में पेश आ रही समस्याओं व कार्यों की अदायगी न होने के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गई ।

इसके अलावा बैठक में कहा गया कि वर्क ऑडर वाले काम न रोके जाएं । 

 प्रधान संघ के प्रधान  सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि मासिक बैठकों में बीडीओ,कनिष्ठ अभियंता ,तकनीकी सहायक व ग्राम रोज़गार सेवक का शामिल होना भी अनिवार्य है ताकि नई नई जानकारियां व फील्ड में पेश आ रही समस्याओं का अबिलम्ब समाधान हो सके ।

वहीं,मनरेगा योजना के तहत कार्य का बिल चढ़ाने,नए सॉफ्टवेयर अनुसार दिहाड़ी लगाने,नागरिक सूचना पट्ट की अदायगी न होने समेत खाली चल रहे मुख्य पदों पर भी प्रस्ताव पारित किए गए ।

इस दौरान बैठक में प्रधान सत्येंद्र शर्मा,भीमसेन,अमित ठाकुर,रोशन लाल,अनिता समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया ।

Share from A4appleNews:

Next Post

बधाई- हिमाचल में कर्मचारियों को OPS बहाल, एक लाख रोजगार व महिलाओं को हर माह 1500 देने को सब कमेटी, CM बोले- "सुख की सरकार- हिमाचल सरकार"

Fri Jan 13 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल की सुक्खू सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल कर दी है। सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोहड़ी पर हुई कैबिनेट ने OPS बहाली को मंजूरी दे दी। इससे राज्य के 1.36 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। OPS बहाल करने वाला हिमाचल चौथा राज्य हो गया […]

You May Like

Breaking News