file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कैम्पा के माध्यम से होने वाली वार्षिक गतिविधियों में खर्च किये जायेंगे 150 करोड़, कार्यकारी समिति की 8वीं बैठक में लिया निर्णय

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैम्पा) की कार्यकारी समिति की आठवीं बैठक होटल होली डे होम शिमला में प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख अजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक की शुरुआत में अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं सीइओ स्टेट ऑथोरिटी कैम्पा नागेश कुमार गुलेरिया द्वारा बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों से आये हुए प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया । बैठक के शुरू में कैम्पा की फ़ाइल फ़ोल्डर का अनावरण भी किया गया।

सातवीं बैठक में लिए गए विभिन्न एजेंडों के निर्णयों की समीक्षा भी बैठक के प्रारंभ में की गई। इस बैठक में 10 विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई , जिसमे सभी प्रस्तावों को पारित किया गया।
महत्वपूर्ण निर्णय :-
1:- कैम्पा परियोजना की अपनी वेबसाइट विकसित करने के लिए कार्यकारी समिति ने प्रस्ताव पारित किया ।

2:- वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए कैम्पा के माध्यम से होने वाली वार्षिक गतिविधियों जैसे प्रर्तिपूरक वनीकरण,एकीकृत वन्य जीवन प्रबंधन योजना, जल एवं मृदा संरक्षण कार्यों के लिए 150 करोड़ बजट का अनुमोदन किया जाएगा।

बैठक में प्रीति भंडारी ने बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को कैम्पा प्राधिकरण की संक्षिप्त जानकारी रखी।
नागेश कुमार गुलेरिया जी ने प्रदेश भर में प्राधिकरण क्षेत्र में सम्बन्धित अधिकारियों को प्रत्येक कार्य को जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये।

इस बैठक में प्रधान मुख्य अरण्यपाल राजेश इका , मुख्य अरण्यपाल मीरा शर्मा, मुख्य अरण्यपाल अनिल शर्मा ,मुख्य अरण्यपाल अजीत ठाकुर , अरण्यपाल अभिलाश दामोदरन, सरोज वर्मा जी वन मंडलाधिकारी एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी आभासी माध्यम से व अन्य विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मानव कल्याण के साथ पशु, पर्यावरण और पौधे भी मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता

Sat Jan 28 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला  मानवीय संवेदनाओं के साथ अपने सरोकारों का निर्वहन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनका दृष्टिकोण सिर्फ मानव कल्याण तक ही सीमित नहीं है। पशु, पर्यावरण और पौधे भी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं की सूची में हैं। मुख्यमंत्री ने जहां पर्यावरण व पौधों के संरक्षण […]

You May Like

Breaking News