file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

सराज में प्रतिभा सिंह के मंच पर गहमागहमी, कांग्रेसियों में लगे “गो बैक” के नारे- गुटबाजी हावी, की एकजुटता की अपील

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सराज मंडी/घरोट

मंडी सराज में शनिवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पाई पहुंची सांसद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने जमकर गो बैक के नारे लगे। मंच पर चेतराम ठाकुर और विजय पाल के समर्थकों ने खूब नारे लगाए और गुटबाजी को खूब हवा दी।

मंच पर कांग्रेसियों के बीच हुई गहमागहमी से कांग्रेस की आपसी कलह और गुटबाजी हर तरफ चर्चा का विषय बनी है।

इस बीच कार्यकर्ताओं को शांत करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह सब एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कर दी है,जिसका मुख्य उद्देश्य में देश में पार्टी की मजबूती व देश में आपसी प्रेम व भाईचारे को मजबूत करते हुए देश में कटरपंथी ताकतों को सत्ता से बाहर करना है।


प्रतिभा सिंह आज यहां हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज जिस प्रकार लोकतंत्र को कमजोर करने व लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है उसके लिये देश के लोगों को एकजुटता के साथ आगे लाना होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश मे भारत जोड़ो यात्रा का सफलतापूर्वक पूरा किया है उसके बाद अब पूरे देश मे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता में बैठे आठ साल हो गए है। उन्होंने कहा कि मोदी ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी और आज तक 16 करोड़ लोगों को रोजगार मिलता। पर यह सब हवा हवाई साबित हुआ हैं।

लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ जागरूक करने की बहुत आवश्यकता हैं। इसी उद्देश्य से देश मे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को शुरू किया जा रहा हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने पर लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में जो भी वादे किए है उन सबको चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
प्रतिभा सिंह ने सराज विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने इस क्षेत्र के विकास में कभी कोई कोर कसर बाकी नही रखी।

उन्होंने कहा कि आगे भी इस क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर बाकी नही रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिले इसे भी सुनिश्चित किया जाएगा।
इससे पूर्व प्रतिभा सिंह का सराज पहुंचने से पूर्व नाचन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों चैलचौक,गोहर,वासा,दाण में लोगों ने बड़ी गर्मजोशी से उन्हें फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
धरोट में जनसभा को सम्बोधित करते हुए चेतराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे वह पूरी निष्ठा से पूरा करंगे। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रदेश में हर घर घर तक राहुल गांधी का संदेश पहुंचाया जाएगा।
चेतराम ठाकुर ने कहा कि सराज में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हैं। उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मजबूती के साथ आगे बढ़ना हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

त्रिपुरा चुनाव के लिए IPS मोनिका भुतूँगुरू के नेतृत्व में हिमाचल IRB की 5 टुकड़ियां 9 फरवरी को होगी रवाना

Sun Jan 29 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के आदेशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश पुलिस की भारतीय आरक्षित वाहिनियों की 5 कम्पनियां उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा में आगामी 17 फरवरी 2023 को होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए डियूटी हेतू09 फरवरी को प्रस्थान करेगी। ये कम्पनियां 2013 बैच […]

You May Like

Breaking News