केंद्रीय बजट से न अर्थव्यवस्था सुधरेगी न विकास दर हासिल होगी, पूरी तरह दिशाहीन- देश में बेरोजगारी व महंगाई बढ़ेगी- प्रतिभा सिंह

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने लोकसभा में प्रस्तुत वर्ष 2023- 24 के बजट पर निराशा प्रकट करते हुए कहा है कि इससे न तो देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी और न ही विकास दर हासिल होगी। यह पूरी तरह दिशाहीन हैं,जिससे देश में बेरोजगारी व महंगाई बढ़ेगी।
केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने इसे जनविरोधी करार देते हुए कहा है आज महंगाई के दौर में कर्मचारियों को लुभाने का असफल प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सात लाख तक कि टैक्स छूट को कम से कम 12 लाख तक किया जाना चाहिए था।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास के लिये बजट में विशेष योजनाएं दी जानी चाहिए थी, पर ऐसा कुछ नही किया गया है।

पहाड़ी क्षेत्रों की बजट में उपेक्षा की गई है। कृषि व बागवानी क्षेत्र की पूरी तरह अनदेखी की गई हैं। बजट में हिमाचल में रेलवे के विकास की भी किसी भी योजना का प्रस्ताव नही है जो बहुत ही दुखदाई हैं। इस बजट ने एकबार फिर से प्रदेश के लोगों को मायूस किया हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

सीमेंट फैक्ट्री विवाद- जयराम बोले- सरकार गम्भीर नहीं तो सुंदर ठाकुर ने पूछा- किसके दबाव में अदानी ने बंद की फैक्ट्री..?

Thu Feb 2 , 2023
नई सरकार बनते ही बिना नोटिस फैक्ट्री बंद करना पैदा करता है शक- सुंदर सिंह ठाकुर एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में लगभग डेढ़ महीने से दो सीमेंट प्लांट बंद पड़े हैं। माल भाड़े को लेकर ट्रक ऑपरेटरों और सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के बीच विवाद उपजा है जिसे इतने दिन […]

You May Like

Breaking News