IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

वाह- सांविधार पंचायत के जागृति महिला मंडल ने पेश की मिसाल, घास काट, पिकअप में भरकर गौ सदन भेजा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, करसोग मंडी

इन्सान की सहायता करने को तो कई संस्थायें व व्यक्गित रूप से कई लोग सामने आते हैं लेकिन बात यदि बेसहारा पशुओं की करें, तो उनकी सहायता को आगे आना निःसन्देह एक पुनीत कार्य होगा।

ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है मंडी जिलाकी करसोग तहसील की सांविधार पंचायत के जागृति महिला मंडल की महिलाओं ने।

महिला मंडल की हर महिला ने अपने व्यस्तम समय से समय निकाल कर न केवल घास काटकर एकत्र किया बल्कि सुन्नी के गौसदन में भी बेसहारा गायों के लिए घास पंहुचाया। महिला मंडल की महिलाओं द्वारा गौसदन में बेसहारा गायों के लिए 400 गठ्ठी हरा घास दिया गया।

महिला मंडल की सचिव सत्या वर्मा ने बताया कि सुन्नी में बेसहारा गायों के लिए बनाया गया गौसदन पिछले कई वर्षों से बेसहारा गायों के लिए ढाल बना है। महिला मंडल ने भी घास एकत्र कर गौवंष की रक्षा को सहयोग दिया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी गोवंश व बेसहारा पशुओं की सहायता के लिये जागृति महिला मंडल प्रयासरत रहेगा।

वहीं गौसदन के सदस्य तोताराम ने महिला मंडल से आग्रह किया कि अन्य स्थानों पर भी गौसदन बनाये जायें ताकि बेसहारा पशुओं को आश्रय मिल सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

कैबिनेट- NHM से रखी जाएंगी 780 "आशा वर्कर", 8वीं तक कि छात्राओं को मिलेंगे 600 रुपये, 3.70 लाख को स्कूल वर्दी- लोकतंत्र प्रहरी सम्मान अधिनियम रद्द

Sat Mar 4 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत इन्सेटिव (प्रोत्साहन) आधार पर 780 आशा वर्कर रखने का निर्णय लिया गया। यह सामुदायिक स्तर पर सुगम और विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध करवाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के […]

You May Like

Breaking News