लो जी- “हो गया व्यवस्था परिवर्तन”- ऐतिहासिक शिलान्यास “पट्टिका” में लगा दिए CM और MLA के “फोटू”

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शाहपुर

व्यवस्था परिवर्तन के साथ हिमाचल प्रदेश में एक नई परम्परा की शुरुआत भी हुई। मौका था शाहपुर में आदर्श पुलिस थाना के शिलान्यास का। विधायक बने हैं केवल सिंह पठानिया।

अब तक तो देखा और सुना था की उदघाटन और शिलान्यास पट्टिका पर नाम अंकित होते हैं लेकिन नया रिकॉर्ड बन गया।

अब तो पट्टिका पर फोटो छपेंगे। इस रवायत की शुरुआत की शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने। जनाब ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ ही अपनी फोटू भी पट्टिका pr चिपका दी।

अब सीएम तो आए नहीं तो उनकी जगह पहुंचे कांगड़ा से इकलौते मंत्री चंद्र कुमार। वो भी देखकर हैरान। क्योंकि आज तक के राजनीतिक कैरियर में उन्होंने तो ऐसा कभी भी नहीं देखा था।

हो भी क्यों न पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आदर्श पुलिस थाना, शाहपुर की आधारशिला जो रखी थी। अब केवल सिंह को कुछ खास जो करना था। अब वहां जितने भी लोग आए अब फोटू देखते रह गए।

क्योंकि न चंद्र कुमार का नाम था न ही कहीं फोटू। अब व्यवस्था परिवर्तन की रवायत आगे बढ़ती है या फिर शाहपुर का ही नाम रोशन रहता है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन है बड़ा मजेदार।

इस मौके पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर में आधुनिक पुलिस स्टेशन के निर्माण के साथ ही सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में राज्य में जन कल्याण की कई योजनाएं शुरू की गई हैं। यह कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत करेंगी।
इस अवसर पर विधायक भवानी सिंह पठानिया और मलेंदर राजन और जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति शाहपुर में उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Thu Jul 6 , 2023
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में तिब्बती आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा को उनके 88वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने […]

You May Like