IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में अब सर्दियों में नहीं होगी बिजली की “किल्लत”, अक्टूबर तक 200 MW सोलर पावर उत्पादन का लक्ष्य- CM 

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश जल-विद्युत उत्पादन पर जल उपकर विधेयक, 2023 की चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार को संसाधन जुटाने की जरूरत है जिसके लिए कडे कदम उठाए जा रहे हैं। इससे परेशानी तो होगी, मगर आने वाला समय बेहतरीन जरूर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभी सर्दियों में अक्टूबर से मार्च महीने तक प्रदेश को 7 रुपए प्रति यूनिट तक बिजली की खरीद करनी पडती है। अपनी सोलर पावर होगी तो यह जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि हाइड्रो पावर का उत्पादन उस समय में कम हो जाता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हित में जो भी हो सकेगा वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्री रात को भी काम करते हैं जो आगे भी करेंगे, क्योंकि राज्य का हित देखना है। उन्होंने कहा कि वाटर सेस को लाने में सरकार की कोई राजनीतिक मंशा नहीं है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में पावर पाॅलिसी में भी बदलाव किया जाएगा। इसे लेकर अधिकारी काम कर रहे हैं और दूसरे राज्यों के मुकाबले एक बेहतरीन पाॅलिसी यहां पर दी जाएगी जिससे पावर सेक्टर में भी निवेश बढे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वाटर सेस के लिए अध्यादेश लाई और ये इसलिए जरूरी था, क्योंकि सालों से हम अपने अधिकार से वंचित थे। पानी पर सेस लगाना राज्य का अधिकार है और पानी हिमाचल का बहता सोना है।

उन्होंने कहा कि शांता कुमार ने वाटर सेस को लेकर सराहना की है। उनका कहना था कि 172 बिजली परियेाजनाओं को आयोग में पंजीकरण करवाना होगा। हिमाचल के लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसे ध्यान में रखा जाएगा और हिमाचली उत्पादकों को राहत प्रदान की जाएगी। 

सीएम ने सिंचाई के लिए दूसरे राज्यों द्वारा उपयोग में लाए जा रहे पानी पर भी सेस कैसे लगे, इस सुझाव को बेहतरीन बताया और कहा कि सरकार इस दिशा में ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हक को लेने के लिए जो भी करना पड़ेगा वह किया जाएगा।

उनका कहना था कि संसाधन जुटाने के लिए सरकार कई कारगर कदम आने वाले समय में उठाएगी, यह तय है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह.. जल जीवन सर्वेक्षण में हमीरपुर जिला रहा अव्वल

Fri Mar 17 , 2023
एप्पल न्यूज़, हमीरपुर हमीरपुर 15 मार्च। जिला हमीरपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। राष्ट्रीय स्तर पर आरंभ किए गए जल जीवन सर्वेक्षण में जिला हमीरपुर ने जनवरी-2023 के मासिक सर्वेक्षण में प्रथम स्थान हासिल किया है।  उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News