IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य बोले- अब एक ठेकेदार को साल में 2 ठेके, 69 तो दूर केंद्र ने 9 NH भी नहीं दिए, बजट लीक से हटकर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में अब सड़क बनाने के लिए ठेकेदार को साल में दो से अधिक टेंडर नहीं मिलेंगे। अब ग्लोबल टेंडर के जरिए बाहर के ठेकेदार भी हिमाचल में सड़क की मेटलिंग व अपग्रेडिंग का टेंडर ले सकेंगे। यह बात पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमदित्य सिंह ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही है।

विक्रमादित्य सिंह ने सचिवालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा है कि हिमाचल में एक ठेकेदार कई ठेके ले लेता है जिसकी वजह से काम लटक जाते हैं।

विभाग ने यह निर्णय लिया है कि एक ठेकेदार को दो से अधिक ठेके नहीं दिए जाएंगे और जो ठेकेदार अच्छा काम करेगा व काम पूरा कर लेगा तभी आगे का कार्य सौंपा जाएगा।

इसके अलावा अब ग्लोबल टेंडर के जरिए ओके मैट्रिक व अपग्रेडिंग का काम लो बट टेंडर के द्वारा किया जाएगा जिससे बाहर की बढ़िया तकनीक का भी प्रयोग किया जा सकता है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा की हिमाचल में 69 नेशनल हाईवे की बात करने वाली बीजेपी का झूठ सामने आ गया है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र ने 69 नहीं बल्कि 9 हाईवे दिए है। उनको भी अभी मंजूरी नही मिली है।

विक्रमदित्य सिंह ने बताया की बजट में सड़कों के निर्माण व रख रखाब के लिए 1350 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। जिसमें 1060 किलोमीटर नई सड़कें बनाई जायेगी।

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस बजट को लीक से हटकर बताया है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि बजट में 2लाख 31 हजार महिलाओं को 1500 रुपए पहले फेस में दिए जाएंगे। ओपीएस नए वित्तीय वर्ष में मिलना शुरू हो जाएगा।

ग्रीन स्टेट बनाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर पचास प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। यह कुल मिलाकर स्वरोजगार सृजित करने वाला बजट है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है"- गरीब व जरुरतमंद वर्गों की सहायता के उद्देश्य से पेश किया बजट- बुशैहरी

Sun Mar 19 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता देवेन्द्र बुशैहरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है। इसके तहत् 2023-24 का बजट प्रदेशवासियों के हरित, स्वास्थ्य एवं समृद्ध भविष्य के लिए एक नई दिशा […]

You May Like

Breaking News