प्रतिभा सिंह का आह्वान -एकजुटता के साथ करें MC शिमला में चुनाव प्रचार

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शनिवार को नगर निगम चुनाव के तहत राम बाजार में पार्टी प्रत्याशी सुषमा कुठियाला के  कार्यालय के शुभारंभ के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की  बैठक की।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं  जीत के लिये एकजुटता  के साथ चुनाव प्रचार में जुटने को कहा।

इस दौरान उनके साथ मुख्य ससंदीय सचिव आशीष बुटेल, शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा,पूर्व विधायक आदर्श सूद , कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत गौतम,वार्ड प्रत्याशी सुषमा कुठियाला ,संजीव कुठियाला,दवेंद्र शर्मा, हरजीत सिंह मंगा, सुमित गौतम व इस क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिमला शहर के विकास के लिए नगर निगम में कांग्रेस का आना बहुत ही आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा शासित नगर निगम लोगों की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह असफल रहा हैं। उन्होंने लोगों से सुषमा कुठियाला को फिर से भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

प्रतिभा सिंह  आज 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे  बेनमोर वार्ड में नरसिंग कॉलेज के समीप  कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शिनम कटारिया के पक्ष में नुक्कड़ सभा करेंगी।

दोपहर बाद 2 बजे जाखू  में  पार्टी प्रत्याशी अतुल शर्मा के पक्ष में  पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक करेंगी। इस दौरान वह यहां पार्टी कार्यलयों का भी शुभारंभ भी करेंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में ओलावृष्टि से सेब की फसलों को हुआ भारी नुकसान, CPIM नेता राकेश सिंघा ने उठाई मुआवजे की मांग

Sun Apr 23 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश में मौसम ने करवट बदली तो बादल कुछ के लिए बारिश में भर कर में गर्मी से राहत और सुहावने मौसम का पैगाम लेकर आए। वहीं, दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में अंधड़ ओलावृष्टि ने किसानों बागवानों की मुसीबतें बढ़ा दी. बीते दिनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों […]

You May Like

Breaking News