file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

गाड़ी का मनचाहा नंबर पाने के लिए हिमाचल में “ई-ऑक्शन प्रणाली” आज से 22 प्राधिकरणों में आरम्भ, इस शर्त पर ऑनलाइन लगेगी बोली- अनुपम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला 

निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप ने बताया कि संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली के दूसरे चरण को आज से 22 और प्राधिकरणों में शुरू किया जा रहा है, जिसमें पांवटा  साहिब, नाहन, नालागढ़, कसौली, धर्मशाला, नूरपुर, ऊना, अम्ब, चम्बा, डलहौजी, बिलासपुर, घुमारवीं, हमीरपुर, बड़सर, मण्डी, बल्ह, कुल्लू, मनाली, केलांग, कल्पा, कुपवीं व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिमला शामिल हैं।

इसके सफल परीक्षण के उपरान्त 5 जून, 2023 से इसे सभी प्राधिकरणों में शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली के अनुसार आवेदनकर्ता सोमवार से लेकर शनिवार तक विभागीय पोर्टल पर विशेष रजिस्ट्रेशन चिन्ह के लिए बोली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

रविवार के दिन विशेष रजिस्ट्रेशन चिन्हों की बोली का परिणाम पांच बजे के बाद ऑनलाइन स्वतः ही घोषित हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि बोली के लिए पंजीकरण करवाने वाले आवेदनकर्ता को विशेष रजिस्ट्रेशन चिन्ह के लिए निर्धारित आधार मूल्य का 30 प्रतिशत अग्रिम जमा करवाना अनिवार्य होगा।

जो आवेदनकर्ता बोली में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा, यदि किसी कारण वह विशेष रजिस्ट्रेशन चिन्ह लेने में असमर्थ रहता है तो उसके द्वारा जमा करवाई गई 30 प्रतिशत अग्रिम राशि वापिस नहीं होगी।

यह राशि सरकारी कोष में जमा होगी। उक्त विशेष रजिस्ट्रेशन चिन्ह के लिए विभाग द्वारा दोबारा से बोली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के विशेष रजिट्रेशन चिन्ह जारी करने के लिए अपनाई गई ई-ऑक्शन प्रणाली को निलम्बन के बाद संशोधित करके पहले चरण में 16 मई, 2023 को बैजनाथ व शिमला प्राधिकरणों में परीक्षण के आधार पर फिर से शुरू किया गया था।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल शुक्ल ने शिमला में पर्वतारोही बलजीत कौर को किया सम्मानित

Mon May 29 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला की विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही बलजीत कौर को सम्मानित किया। उन्होंने पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी अद्वितीय उपलब्धियों और उनके साहस की प्रशंसा की। बलजीत कौर की माता शांति देवी भी इस अवसर पर उपस्थित […]

You May Like

Breaking News