वाह- रामपुर बुशहर की बेटी “मनीषा रांझा” सॉफ्टबॉल इंडिया कैम्प के लिए चयनित

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर बुशैहर के जराशी गाँव (नरैण) की बेटी मनीषा रांझा का सॉफ्टबॉल इंडिया कैम्प के लिए चयन हुआ है।
मनीषा दिल्ली के विकासपुरी में 15 दिवसीय 1st कोचिंग कैम्प से 2nd कैम्प के लिए चयनित हो चुकी है।

होनहार बेटी की परफॉर्मेंस को देखते हुए पूरी संभावना है कि मनीषा चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा बनेगी।

मनीषा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश वन विभाग में बतौर वन रक्षक सेवाएं दे रही है। सॉफ्टबॉल में अपना भविष्य तलाशते हुए प्रेक्टिस जारी रखी और राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनी।

अब एशियन खेलों के लिए चयन होने से समूचे रामपुर बुशहर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उम्मीद कर रहे हैं कि एशियन खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अब प्रदेश और डेढ़ का नाम रोशन करेगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने व्यक्तिगत तौर पर संज्ञान लेकर मनीषा की स्पेशल लीव सैंक्शन करवाई और अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- शिमला- धर्मशाला पर "घंडल बैली ब्रिज" 20 टन से कम वजन वाले वाहनों के लिए बहाल

Fri Jul 21 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलाजिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने अधिसूचना जारी कर बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर घंडल बैली ब्रिज 20 टन से कम वजन वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बैली ब्रिज पर वाहन 10 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार […]

You May Like

Breaking News