IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

रामपुर HPS में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिलवाई गई “स्वस्थ भारत” की शपथ

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
बुधवार को रामपुर एचपीएस में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख महा प्रबंधक विकास मारवाह द्वारा प्रशासनिक कार्यालय परिसर, बायल में अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ भारत की शपथ दिलवाई गई ।


परियोजना प्रमुख मारवाह ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि भारत में प्रति वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन भारत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चाँद का जन्म हुआ था। हॉकी के प्रति उनके समर्पण और वैश्विक स्तर पर उनकी उपलब्धियों को मान्यता देने के उददेश्य से यह दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में घोषित किया गया।

राष्ट्रीय खेल मनाने का सफ़र 29 अगस्त 2012 से शुरू किया गया । इस दिन को खिलाडियों को समर्पित किया जाता है।

इस वर्ष का थीम है : “खेल एक समावेशी और स्वस्थ समाज के लिए एक समर्थक” इस दिन का मुख्य उददेश्य खेलों के महत्व और देश की जनता को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने सभी से यह आग्रह किया कि वे स्वस्थ जीवन शैली अपनाए एवं प्रत्येक दिन कम से कम 30 मिनट का समय निकालें। अपने साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के समस्त विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला के ढली में ED की रेड, छात्रवृत्ति घोटाले में संलिप्त शिक्षा विभाग के पूर्व सुपरीटेंडेंट अरविंद राज्टा के घर दी ED ने दबिश

Tue Aug 29 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला बुधवार को अरविंद राज्टा पूर्व सुपरीटेंडेंट शिक्षा विभाग शिमला जो कि वर्ष 2016-17 में सीबीआई ने छात्रवृत्ति घोटाला मे गिरफ्तार किया गया था। 29 अगस्त 2023 को प्रातः 7:00 बजे उसके निजी आवास हिमगिरी ढल्ली शिमला में ED की रेड पड़ी है जिसमें 7 सदस्य टीम ने […]

You May Like

Breaking News