IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल प्रदेश के लिए काला अध्याय साबित हुआ कांग्रेस का एक साल- नवीन शर्मा 

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

धर्मशाला में कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के जश्न को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन  नवीन शर्मा  ने असफल करार दिया है।

 नवीन शर्मा  ने कहा कि यह केवल अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने का मंच था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है और कांग्रेस सरकार अपनी लोकप्रियता जनता में मात्र एक वर्ष में ही खो चुकी है। 

नवीन शर्म ने कहा कि धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाया है जबकि यह कार्यक्रम सरकारी मशीनरी का भरपूर इस्तेमाल किए जाने के बाद भी पूरी तरह फ्लॉप शो साबित हुआ सरकारी स्कूलों व प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को बुला बुला कर सभा स्थल को कांग्रेस ने भरा है ।

नवीन शर्मा ने कहा कि क्या मजबूरी थी कि प्रियंका वाड्रा शिमला में होते हुए कांग्रेस की रैली में नहीं आई उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नींव खोखली हो गई है और यह बात अब दिल्ली में बैठे हुए कांग्रेस के आका भी समझ गए हैं ।

नवीन शर्मा ने सुक्खू सरकार के इस जश्न पर सवालों की झड़ी लगाते हुए पूछा कि क्या यह जश्न भारी बारिश के कारण अपना जीवन खो चुके 500 से अधिक मासूमों की मौत पर था जिनके परिवार वालों को अभी तक आप राहत देने में भी असफल रहे हैं। क्या यह जश्न पिछले एक वर्ष में एक भी रोजगार न देने का था।

क्या यह जश्न एक वर्ष में प्रदेश की चरमरा रही कानून व्यवस्था पर था। क्या यह जश्न एक वर्ष में आपके द्वारा दी गई एक भी गारंटी पूरी न होने के लिए था? क्या यह जश्न एक वर्ष में प्रदेश में आपके द्वारा बंद किए 1000 से अधिक संस्थानों के लिए था नवीन शर्मा ने मुख्यमंत्री से प्रशन करते हुए कहा कि क्या यह जशन उनकी विधानसभा नादौन में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा खोले गए गलोड़ कॉलेज व हमीरपुर विधानसभा के लंबलू  कॉलेज को बन्द करने का था ?

क्या यह जश्न एक वर्ष में आउटसोर्स कर्मियों को बिना वेतन निकालने पर था। क्या यह जशन मल्टिटास्क वर्करों को आज तक वेतन न मिलने का था ? क्या यह जशन हमीरपुर जिला में सड़कों की हो रही दुर्दशा का था ?क्या यह जश्न आपके द्वारा मात्र 11 महीनों में लिए 12 हजार करोड़ से अधिक कर्ज लेने पर था? क्या यह जश्न एक वर्ष में लगातार नशे के कारण प्रदेश में बढ़ रही मौतों के ऊपर था। 

नवीन शर्मा  ने कहा कि जश्न मनाने से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू को इन प्रश्नों के उत्तर जनता के समक्ष देने चाहिए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कांग्रेस की प्रदेश सरकार के मुखिया की कार्यशैली ने आज प्रदेश में अफरा-तफरी का वातावरण तैयार कर दिया है और आम जनता के साथ साथ कांग्रेस के विधायक, मंत्री और इकलौती सांसद तक हताश और परेशान है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस असफल सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को प्रदेश के लिए काला अध्याय मानती है–

Share from A4appleNews:

Next Post

3000 करोड़ रुपये की योजना से हिमाचल में पर्यटन को मिलेगा बल: आरएस बाली

Wed Dec 13 , 2023
एप्पल न्यूज, हमीरपुर एचपीटीडीसी के अध्यक्ष ने औद्योनिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में किया कृषि उत्सव-2023 का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा है कि हिमाचल में पर्यटन की संभावनाओं के विस्तार एवं इनके उचित दोहन के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व […]

You May Like

Breaking News