श्रीराम के रंग में रंगा शिमला, राजभवन में किया गया सुंदर काण्ड पाठ, राज्यपाल बोले ये भारत के उत्थान का समय

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

राम मंदिर में किया जा रहा अखंड रामायण पाठ, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का देखा जा रहा सीधा प्रसारण

एप्पल न्यूज़, शिमला

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश की राजधानी शिमला पूरी तरह राममय हो गई है। मंदिरों में रामायण पाठ किए जा रहे हैं।

राजभवन में भी सुंदरकांड पाठ किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इस ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह देश के साथ विश्व के लिए गर्व का पल है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा भारत के लिए आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि यह भारत के उत्थान का समय है। हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों को आज ही नहीं आगे भी इसे उत्सव की तरह मनाना चाहिए।

वहीं शिमला के सभी मंदिरों में रामायण पाठ किया जा रहा है। मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राम मंदिर शिमला में भी अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है।

भजन कीर्तन में लोग भाव विभोर हो गए हैं। अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

अयोध्या जी में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

Mon Jan 22 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला सियावर रामचंद्र की जय।  सियावर रामचंद्र की जय। श्रद्धेय मंच, सभी संत एवं ऋषिगण, यहां उपस्थित और विश्व के कोने-कोने में हम सबके साथ जुड़े हुए सभी रामभक्त, आप सबको प्रणाम, सबको राम-राम।  आज हमारे राम आ गए हैं! सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ […]

You May Like

Breaking News