पेरिस पैरालंपिक के रजत पदक विजेता निषाद कुमार ने की CM सुक्खू से भेंट

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पेरिस पैरालंपिक-2024 के रजत पदक विजेता ऊना जिले के निषाद कुमार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और अपने अनुभव साझा किए।
मुख्यमंत्री ने निषाद कुमार को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और सभी को समर्पण के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने और देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए विभिन्न सुविधाएं और प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।
निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक-2020 में रजत पदक तथा वर्ष 2022 में चीन में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है।

उन्होंने ऊंची कूद में एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम किया है और उन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
विधायक सुदर्शन बबलू इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस ने नियुक्त किये जिलाध्यक्ष, शिमला से महिला को कमान

Sat Sep 21 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव (संगठन) पूर्ण चन्द ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान किसान के अध्यक्ष  सुखपाल सिंह खैरा व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्षा  प्रतिभा सिंह के अनुमोदन उपरांत हिमाचल किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोहन वर्मा ने प्रदेश के सभी  जिलाध्यक्षों की […]

You May Like