IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिमाचल प्रांत के संघचालक डाॅ. वीर सिंह रांगड़ा ने विश्व संवाद केंद्र शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पूर्व की भांति कोरोना काल में भी संघ का कार्य कार्य 70 प्रतिशत विस्तार के साथ देशभर में बढ़ा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 19-20 मार्च को बेंगलुरु में आयोजित की गयी।  जिसमें 450 प्रतिनिधियों ने प्रत्यक्ष रूप से तथा 900 प्रतिनिधियों ने आभासी माध्यमों से भाग लिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश से इस बैठक में प्रतिवर्ष 21 प्रतिनिधि शामिल होते हैं लेकिन इस बार कोरोना के कारण 5 प्रतिनिधि ही इसमें शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण मार्च से जून 2020 तक संघ का कार्य पूर्ण रूप से बंद था, शाखाएं बंद थीं। तब भी संघ के स्वयंसेवक सक्रिय थे और सेवा कार्यों में लगे रहे। यह संघ का चुनावी वर्ष भी था ऐसे में कोरोना वायरस के संकट के कारण प्रतिवर्ष नागपुर में होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक पहली बार बेंगलुरु में आयोजित की गयी। देशभर की संस्तुतियों के आधार पर संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के दायित्वों में भी परिवर्तन हुए। सम्पूर्ण देशभर से आये प्रतिनिधियों ने पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी के स्थान पर दत्तात्रेय होसबाले को नया सरकार्यवाह चुना। इसके साथ ही नये सरकार्यवाह ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें डॉ. कृष्ण गोपाल, डाॅ. मनमोहन वैद्य, मुकुंद सी.आर, अरूण कुमार और रामदत्त चक्रधर को सह सरकार्यवाह बनाया गया। वहीं अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख के दायित्व पर रहे सुनील आम्बेकर को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख बनाया गया। वहीं अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को भारत की अंतर्निहित शक्ति का प्रकटीकरण और कोरोना काल में सम्पूर्ण देश की एकजुटता को लेकर प्रस्ताव पारित किए।संघ की शाखाओं के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. रांगड़ा ने कहा कि देशभर के 38913 स्थानों पर संघ की कुल 62491 शाखाएं लगती हैं। साप्ताहिक मिलन के कार्यक्रम 20303 है वहीं 8732 मासिक मंडली हैं। कोरोना काल में संघ के स्वयंसेवकों ने देशभर में सेवा भारती के माध्यम से 92,656 स्थानों पर सेवा कार्य किए। स्वयंसेवकों ने 7381402 परिवारों में राशन किट दी, वहीं 4 करोड़ 66 लाख 34 हजार 730 भोजन पेकैट वितरित किये। 90 लाख मास्क वितरण के साथ ही स्वयंसेवकों ने एक लाख अस्थाई आवासों की व्यवस्था भी की। कोरोना काल में देशभर में रक्तदान शिविरों में 60229 यूनिट रक्तदान स्वयंसेवकों ने किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मार्च की तुलना में 89 प्रतिशत शाखाएं पुनः प्रारंभ हो गई हैं।डाॅ. वीर सिंह रांगड़ा ने हिमाचल में संघ कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में भी कोरोना काल में संघ के कार्य ने तेजी पकड़ी है। हिमाचल में 548 स्थानों पर 730 शाखायें चल रही है, साथ ही 359 संघ मंडली व 192 साप्ताहिक मिलन के कार्यक्रम चल रहे हैं। इस प्रैस वार्ता में हिमाचल प्रांत प्रचार प्रमुख महीधर प्रसाद भी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:
5

एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास और जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और विशेषकर उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जो अभी तक किन्हीं कारणों से विकास के मामले में पीछे रह गए थे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां […]

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज़, सोलन भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन से सोलन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी ने सोलन नगर निगम बनाने का सिर्फ वायदा किया था पर वर्तमान जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार ने नगर निगम बनाकर दिखई। उन्होंने कहा की कांग्रेस का काम केवल […]

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज़, मंडी शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने आज पूर्व सांसद राम स्वरूप शर्मा के मंडी जिला के अंतर्गत जोगेंद्रनगर के समीप पैतृक गांव जलपेहर जाकर परिवार के सदस्यों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा […]

Share from A4appleNews:
8

पूर्व मुख्यमंत्री ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर किया शोक व्यक्त एप्पल न्यूज़, हमीरपुर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रातःकाल ही मंडी लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद रामस्वरूप […]

Share from A4appleNews:
4

एप्पल न्यूज़, शिमला मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा दुख प्रकट किया है और कहा है कि जब उन्हें यह समाचार मिला तो सुन कर विश्वास नहीं हुआ क्योंकि दिन पहले ही कुछ दिन पहले ही रामस्वरूप शर्मा के साथ बातचीत हुई […]

Share from A4appleNews:
7

एप्पल न्यूज़, मंडीहिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से BJP सांसद रामस्वरूप शर्मा का आज दिल्ली में निधन हो गया। आज सुबह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे काफी समय से अस्वस्थ भी चल रहे थे। जानकारी के अनुसार उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में […]

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज़, शिमला भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने फतेहपुर विधान सभा के उप चुनाव हेतु वित्तायोग के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को समन्वयक, उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर को प्रभारी तथा वन, […]

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश की चार नगर निगम चुनावों को लेकर सोमवार को वर्चुअल माध्यम से एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप द्वारा की गई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन […]

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज़, दिल्ली केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर टेरिटोरियल आर्मी में पदोन्नत होकर कैप्टन बन गए हैं एवं अपनी इस उपलब्धि को उन्होंने भारतीय सेना व सवा सौ करोड़ देश वासियों को समर्पित किया है। अनुराग ठाकुर वर्तमान में 124 सिख बटालियन के लेफ्टिनेंट के बाद […]

Share from A4appleNews:

Breaking News