file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

“हिमकेयर योजना” में हो रही थी “अनियमितताएं”, जाँच के बाद पात्र लोगों को फिर मिलेगा लाभ- संजय अवस्थी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश के जरूरतमंद लोगों के लिए चलाई जा रही हिमकेयर योजना में अनियमितताएं पाए जाने के बाद सरकार ने निजी अस्पतालों में सेवा को बंद कर दिया है।

इसके बाद भाजपा लगातार प्रदेश सरकार को घेर रही है। भाजपा का आरोप है कि प्रदेश में सरकार ने हिम केयर योजना का लाभ लोगों को देना बंद कर दिया है।

इन आरोपो पर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि हिमाचल सरकार ने हिमकेयर योजना को बंद नही किया है बल्कि कुछ समय के लिए रोक लगाई है।

प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और हिम केयर योजना को लेकर सरकार कोअनियमितताओं की शिकायतें मिली थी जिसको लेकर जांच की जा रही है।

संजय अवस्थी ने कहा कि पात्र लोगों तक हिमकेयर योजना की सुविधा पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है योजना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करके जल्द पात्र लोगों को योजना का लाभ मिलना शुरू होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निजी अस्पतालों में भी योजना को बंद करने की सरकार की कोई मंशा नहीं है लेकिन इसमें गड़बड़ियां हो रही है जिसकी जांच चल रही है।

विपक्ष उपचुनावों में हार से बौखलाहट में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहा है और ये भ्रम फैलाया जा रहा है ।

Share from A4appleNews:

Next Post

"कोचिंग कल्चर किसी 'गैस चैंबर' से कम नहीं", अखबारों के विज्ञापनों पर किए जा रहे भारी-भरकम खर्च की जांच की जानी चाहिए- धनखड़

Tue Jul 30 , 2024
एप्पल न्यूज़ ब्यूरो राज्यसभा में दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में जलभराव के कारण यूपीएससी अभ्यर्थी की दुखद मृत्यु पर राज्यसभा के नियम 176 के तहत अल्पकालिक चर्चा हुई। चर्चा की अनुमति देते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने टिप्पणी की। ष्मुझे लगता है कि देश के युवा जनसांख्यिकीय लाभांश को  पोषित करना अति आवश्यक है। मैंने पाया है कि कोचिंग अब व्यापार बन गया हैण्ण्ण्।ष्धनखड़ ने कोचिंग सेंटरों द्वारा अखबार के विज्ञापनों पर […]

You May Like

Breaking News