हादसा- पंजाब के जेजो में विवाह समारोह में जा रहे ऊना के 12 लोग पानी में बहे, 9 की मौत 2 लापता एक घायल

एप्पल न्यूज, ऊना

रविवार दोपहर बाद पंजाब के जेजो क्षेत्र में हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में 12 लोगों से भरी इनोवा गाड़ी खड्ड में पानी के तेज बहाव में बह गई। बताया जा रहा है कि

बताया जा रहा है कि सभी लोग ऊना जिला के हैं जो एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पंजाब जा रहे थे, तभी खड्ड के पानी के बढ़े हुए बहाव में वाहन बह गया।

जानकारी के अनुसार अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं, एक व्यक्ति घायल है और शेष 2 व्यक्तियों की तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बाढ़ के कारण ऊना जिले के देहला के 9 व्यक्तियों की मौत की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुःख की घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और इस संबंध में ऊना के जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- राजगढ़ हब्बन के 26 वर्षीय लांस नायक प्रवीन शर्मा जम्मू में शहीद, CM ने किया शोक व्यक्त

Sun Aug 11 , 2024
एप्पल न्यूज, राजगढ़ शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लांस नायक प्रवीन शर्मा (26) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवदेनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी […]

You May Like

Breaking News