IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जयराम ठाकुर का सुक्खू पर तंज, “हवा के अलावा हर चीज़ पर सरकार लगा रही टैक्स”, हो रही जग हंसाई

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि दो साल के कांग्रेस कार्यकाल में हिमाचल पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ है।

चाहे मस्जिद विवाद हो या टॉयलेट टैक्स सहित सरकार के अन्य निर्णय हों। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में हवा को छोड़कर हर चीज पर टैक्स लिया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में सता हासिल करने के लिए चुनाव से पहले प्रदेश वासियों को झूठी गारटियाँ दी और आज मुख्यमंत्री ने उन गारटियों से मुंह मोड़ लिया है।

सता में आने के बाद सरकार ने सिर्फ काम बंद करने की स्कीम चलाई हुई है । इसके अलावा जहां टैक्स लगा सकते है वहां टैक्स लगा रहे है।

हवा को छोड़कर कर हर चीज पर टैक्स लगा दिया है और टॉयलेट पर टैक्स लगाकर देश भर में हिमाचल प्रदेश की जग हंसाई हुई है। 

 फैसले से सरकार की मंशा जगजाहिर हो गई है। वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार ने कोई टॉयलेट टैक्स नही लगाया था ।

सरकार ने सिर्फ शिमला में परिपेक्ष्य में वाटर चार्ज को 10 % बढ़ाने के लिए अनुमति दी थी लेकिन उसमें भी अंतिम फैसला नगर निगम को करना था उसका भी सरकार के स्तर पर कोई फैसला नही हुआ।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार उन्ही योजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन कर रही है जो पूर्व सरकार सरकार में शुरू हुई है।

सूक्खु सरकार 2 साल में स्कूल का एक कमरा तक नही बना पाई है। ऐसी कोई योजना नही जो  कांग्रेस की सता में आने के बाद शुरू हुई हो।

उन्होंने कहा कि  सीएम सूक्खु ने आज IGMC में कैंसर केयर सेंटर का शुभारंभ किया है उसके लिए भी केंद्र से ही 28 करोड़ 45 लाख रु दिए थे। लेकिन सीएम सूक्खु ने आज केंद्र के धन्यवाद के लिए एक भी शब्द नही बोला।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 500 डॉक्टरों के पदों को मंजूरी दी जिनमे से 300 पदों पर भर्ती की लोगों को ग्रामीण क्षेत्रो में स्वास्थ्य की सुविधा मिल सकें। लेकिन वर्तमान सरकार दो सालों में एक भी पद नही भर पाई है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि 2 साल का कार्यकाल बहुत लंबा होता है। लेकिन दो साल बाद भी सरकार के हर फैसले में अपरिवक्तता का परिचय देखने को मिल रहा है।

सुक्खू अकेले ऐसे फैसले ले रहे है जिसकी जानकारी मंत्रियों विधायको को नही है प्रदेश में सरकार चलाने का यह नया अनुभव है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्रीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में पीएम श्री आनी और भूमिका निर्वहन में उच्च विद्यालय जटेड राज्य स्तर के लिए चयनित

Tue Oct 8 , 2024
 एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी एनसीईआरटी के तत्वाधान में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में राष्ट्रीय लोकनृत्य तथा भूमिका निर्वहन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस वर्ष जिला कुल्लू की ओर से आनी खंड को जिला का प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है । इस अवसर पर राजकीय […]

You May Like

Breaking News