सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को DA के 3% और पेंशनभोगियों को अतिरिक्त किस्त को दी मंजूरी

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, ब्यूरो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशन भोगियों को महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दे दी है।

यह वृद्धि 01 जुलाई, 2024 से प्रभावी होगी, जो मूल वेतन/पेंशन के 50 प्रतिशत की मौजूदा दर से तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है, ताकि बढ़ती महंगाई से राहत प्रदान की जा सके।

यह वृद्धि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप की गई है। डीए और डीआर दोनों में धनराशि भुगतान से राजकोष पर प्रति वर्ष 9,448.35 करोड़ रुपये का प्रभाव पड़ेगा।

इससे केन्द्र सरकार के लगभग 49.18 लाख कर्मचारियों और 64.89 लाख पेंशन भोगियों को लाभ मिलेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2025-26 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य "MSP" को दी मंजूरी

Thu Oct 17 , 2024
एप्पल न्यूज, ब्यूरो शिमला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए सभी अधिदेशित रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। सरकार ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए […]

You May Like

Breaking News