file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

⁠सुरेंद्र शर्मा “शिव” का तीसरा काव्य संग्रह “बुज़ुर्गों ने कहा है” प्रकाशित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के युवा कवि सुरेंद्र शर्मा “शिव” का एक और काव्य संग्रह, “बुजुर्गों ने कहा है” प्रकाशित हुआ है। यह काव्य संग्रह साहित्यपीडिया पब्लिकेशन से प्रकाशित हुआ है जो उनके पहले काव्य संग्रहों की भांति अमाज़ोन और फ़्लिपकार्ट पर पर पाठकों के लिए उपलब्ध है।

सुरेंद्र शर्मा शिव ने बताया कि यह उनका तीसरा काव्य संग्रह है जिसका शीघ्र ही विमोचन होना है। सुरेंद्र शर्मा “शिव” के इस काव्य संग्रह में कुल 25 कविताएं हैं जो सामाजिक जीवन, पारिवारिक और प्रेम के विषय से संबंधित है।


सुरेंद्र शर्मा “शिव” का पहला काव्य संग्रह “रंग इश्क़ के” वर्ष 2022 में प्रकाशित हुआ था जो की पाठकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय हुआ था।

उसके उपरांत वर्ष 2023 में काव्य संग्रह शब्दबाण प्रकाशित हुआ जिसकी कविताएं जीवन के विभिन्न पहलुओं, परिवार, समाज, रिश्ते और प्रकृति से संबंधित है।
सुरेंद्र शर्मा “शिव” के काव्य जगत की शुरुआत भी काफ़ी रोचक है। 2020 तक उनका रिश्ता साहित्य से केवल एक पाठक का था।

तभी विश्व ने एक महामारी कोरोना का सामना किया, जिसका शिकार नवंबर 2020 में सुरेंद्र शर्मा “शिव” जी भी हुए। कोरोना से पीड़ित होने के दौरान, एकांतवास के 15 दिनों ने उनके जीवन को बदलकर रख दिया और समाज को मिल गया एक नया कवि।

पिछले साढ़े तीन वर्षों से सुरेंद्र शर्मा शिव निरंतर काव्य सृजन कर रहे हैं और लगभग 1000 रचनाएँ लिख चुके हैं और अपने 3 काव्य संग्रह प्रकाशित कर चुके हैं।

सुरेंद्र शर्मा “शिव” भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम एसजेवीएन में अधिकारी हैं और शिमला ज़िले की कोटखाई तहसील के देवगढ़ क्षेत्र के निवासी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शानन का 100 साल तक पंजाब ने संचालन किया, लीज खत्म अब छोटे भाई हिमाचल को सौंप दें- सुक्खू

Fri Oct 18 , 2024
एप्पल न्यूज़, मंडी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर स्थित 110 मेगावाट क्षमता के ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का दौरा किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टरबाइन, अल्टरनेटर, एक्साइटर, कंट्रोल रूम सहित पावर हाऊस के विभिन्न सेक्शन का दौरा किया और अधिकारियों से यहां विद्युत उत्पादन से […]

You May Like

Breaking News