file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

बड़ी ख़बर- BJP की 72 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप को फिर टिकट

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

BJP की 72 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी हो गई है। हिमाचल प्रदेश की चार में से दो सीटों पर टिकट घोषित कर दिए हैं।

हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप को फिर टिकट दिया गया है जबकि 2 सीटों पर अभी उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं हो पाई हैं।

हिमाचल प्रदेश के दो लोकसभा चुनाव प्रत्याशी घोषित

शिमला, भाजपा ने लोकसभा चावन को लेकर अपनी पहली सूची जारी करी इसमें शिमला संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से वर्तमान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने अपना राजनीतिक सफर बतौर बीडीसी सदस्य शुरू किया था।

कश्यप का राजनीतिक सफर :
बतौर बीडीसी सदस्य शुरू हुआ। वह वर्ष 2012 में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुनकर आए। 2017 में वह दूसरी बार फिर इसी विस क्षेत्र से विधायक बने। उन्हें 2019 में लोकसभा के लिए चुना गया।

2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने सुरेश कश्यप को शिमला ससदीय क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया है। वायु सेना में भी सेवाएं दे चुके हैं कश्यप।

23 मार्च, 1971 को सिरमौर जिले के पपलाहन में जन्मे सांसद सुरेश कश्यप वायु सेना में भी सेवाएं दे चुके हैं। वह लोक प्रशासन में एमफिल, अंग्रेजी और पर्यटन में पोस्ट ग्रेजुएट, पब्लिक रिलेशंस एवं कम्युनिकेशंस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमाधारक हैं। उनके पास बीएड की डिग्री भी है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री


अनुराग सिंह ठाकुर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री हैं।  वह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चौथी बार संसद सदस्य (लोकसभा/निचले सदन) हैं। 

उन्होंने पहले वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री (31 मई 2019 से 7 जुलाई 2021) के रूप में कार्य किया। संसद के भीतर उन्होंने आईटी पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है। 

16वीं लोकसभा के दौरान, उन्हें लोकसभा के मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया गया, और वह यह पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए।  उन्होंने डब्ल्यूटीओ की संसदीय समिति और संचालन समिति में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।

2016 में, उन्हें 124 सिख रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट के पद पर प्रादेशिक सेना में एक नियमित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था, जिससे वह नियमित अधिकारी के रूप में शामिल होने वाले पहले सेवारत भाजपा सांसद बन गए।  उन्हें 2021 में कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया था।

वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो- भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और भाजपा में लगातार तीन बार नियुक्त होने वाले एकमात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदन सिंह प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा सह प्रभारी संजय टंडन ने इस अवसर पर दोनों उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी।

ठाकुर एक उत्साही खेल प्रेमी हैं और उन्होंने एक खेल प्रशासक के रूप में खेलों में बहुत बड़ा योगदान दिया है।  उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।

2019 में, उन्हें सांसद रतन पुरस्कार से सम्मानित किया गया;  चैंपियंस ऑफ चेंज 2019 पुरस्कार से सम्मानित;  विश्व आर्थिक मंच और ग्लोबल फंड द्वारा “यंग ग्लोबल लीडर” के रूप में मान्यता प्राप्त ठाकुर ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की श्रेणी में अपना “ग्लोबल चैंपियन” बनाया।

Share from A4appleNews:

Next Post

कैबिनेट- JOA- IT 817 का क्यों आयोग घोषित करेगा परिणाम, होमगार्ड में 113 चालक और सचिवालय में क्लर्क के 50 पद भरने को मंजूरी

Wed Mar 13 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में जेओ (आईटी) कोड-817 के लिए गठित मंत्रिमण्डल उप-समिति की सिफारिशों को स्वीकृति प्रदान की. हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया आरम्भ करने के लिए अधिकृत किया।बैठक […]

You May Like

Breaking News