file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

15 नवंबर को कल्पा में “जनजातीय गौरव दिवस” का आयोजन- जगत नेगी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज , रिकांग पियो        

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि एक दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर 2024 को रोलर स्केटिंग रिंग/आईस स्केटिंग रिंग कल्पा में आयोजित किया जाएगा।


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस पर विभिन्न महिला मंडलों की रस्साकशी प्रतियोगिता, हथकरघा, हस्तशिप स्टाल, तीरंदाजी प्रतियोगिता व जनजातीय व्यंजन स्टाल स्थापित किए जाएंगे ताकि जनजातीय क्षेत्रों में युवा पीढी को अपनी लोक संस्कृति की जानकारी प्राप्त हो सके ।
जगत सिंह नेगी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें ताकि जनजातीय गौरव दिवस का सफल आयोजन संभव हो सकें।
बैठक में उपमण्डाधिकारी डॉ शशांक गुप्ता, उप निदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप सिंह नेगी, क्षेत्रीय प्रबन्धक उद्योग गुरू लाल नेगी, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग दिनेश सैन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह चरम सीमा पर- प्रेम

Sun Nov 10 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा शिमला मंडल की बैठक का आयोजन दीपकमल चक्कर में किया गया, बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील धर ने की।  बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कोषाध्यक्ष कमल सूद, व्यापार प्रकोष्ठ के मदन शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहें। बैठक को […]

You May Like

Breaking News