IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

किन्नौर के रल्ली में पुलिस ने नेपाली से पकड़ी 2 किलो चरस

एप्पल न्यूज, किन्नौर

किन्नौर जिला पुलिस ने नशा माफियाओं को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस के तहत बुधवार को किन्नौर जिला के रल्ली में पुलिस ने गश्त के दौरान एक नेपाली मूल के व्यक्ति से 2 किलो ग्राम से ज्यादा चरस पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रिकांगपिओ की SIT को बड़ी कामयाबी तब मिली जब राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 पर रल्ली के पास गश्त के दौरान नेपाली मूल के एक व्यक्ति लोकेन्द्र सारकी उर्फ लक्ष्मण पुत्र महेश निवासी गांव 8/20 कोट, थाना खलंग, जिला रुकम नेपाल उम्र 30 वर्ष से 2 किलो 160 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने कहा कि इस चरस तस्कर के   खिलाफ पुलिस थाना रिकांगपिओ में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांस एक्ट ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में पाने के लिए छानबीन की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से नशे की रोकथाम और तस्करों को पकड़ने के लिए आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हादसा- निरमंड के रैमू में बस से कुचलकर महिला की मौत, बेटी को छोड़ने आई थी महिला

Thu Dec 5 , 2024
एप्पल न्यूज, निरमंड जिला कुल्लू में निरमंड थाना के अंतर्गत रैमू में एक निजी बस के नीचे कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। हादसा दोपहर बाद करीब 3 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक महिला अपनी बेटी को छोड़ने रैमू आई थी इसी दौरान सड़क […]

You May Like

Breaking News