IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बड़ी ख़बर- जिन कर्मचारियों के खिलाफ नशा तस्करी के पुख्ता सबूत मिले वे होंगे “नौकरी से बर्खास्त”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है।

जिन कर्मचारियों के खिलाफ नशा तस्करी के पुख्ता सबूत मिले हैं, उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को इन कर्मचारियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी जिला उपायुक्तों (डीसी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए।

उन्होंने चेतावनी दी है कि नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में ढिलाई बरतने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को भी नहीं छोड़ा जाएगा।

प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने और नशाखोरी रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं इस अभियान की कमान संभाली है।

इसके अतिरिक्त, सरकार ने नशा तस्करों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी तेज कर दी है। हाल ही में, नशा तस्करों की 11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जो ड्रग माफिया के खिलाफ सरकार की कठोर नीति को दर्शाती है。

मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो या आम नागरिक।

उन्होंने प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हादसा- परवाणु में HRTC की चलती बस पर गिरी HT लाइन, करंट लगने से एक यात्री की मौत

Sat Mar 1 , 2025
एप्पल न्यूज, परवाणु सोलन परवाणू में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक चलती बस के सामने अर्थिंग वायर गिरने से बस के अगले दोनों टायर फट गए। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की यह बस चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही थी। जब बस […]

You May Like

Breaking News