सोनिया गांधी ने IGMC शिमला में करवाई नियमित स्वास्थ्य जांच, दौरा छोड़ सुक्खू भी पहुंचे

एप्पल न्यूज, शिमला
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज शिमला के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGMC) में नियमित स्वास्थ्य जांच करवाई।

संस्थान के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जांच डॉक्टरों की निगरानी में संपन्न हुई।

स्वास्थ्य जांच के दौरान सोनिया गांधी के आवश्यक नैदानिक परीक्षण किए गए। प्रवक्ता ने बताया कि सभी परीक्षण सामान्य पाए गए हैं और उनकी सेहत को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है।

उधर मुख्मयंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जो ऊना जिला के दौरे पर थे वह अपना दौरा छोड़ कर वापिस शिमला लौट आए हैं।

हेलीकॉप्टर से वह 6:30 बजे अनाडेल हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से सीधे आईजीएमसी जाने का कार्यक्रम है।

बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी इन दिनों शिमला प्रवास पर हैं और मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए यह नियमित जांच की गई। IGMC प्रशासन ने उनकी जांच के लिए विशेष प्रबंध किए थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन को राज्य सरकार प्रतिबद्ध- पठानिया

Sat Jun 7 , 2025
कुलदीप सिंह पठानिया समोट-हार गांव में आयोजित छिंज मेले के रहे मुख्य अतिथि जल शक्ति विभाग द्वारा समोट क्षेत्र की    परियोजनाओं पर 68 करोड़ का प्रावधान चंबा, जून 7 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की   पारंपरिक लोक-कला एवं संस्कृति  राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक […]

You May Like

Breaking News