सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

खद हादसा: चंबा जिले की सुताह पंचायत में मकान गिरा, दंपति की मौत

एप्पल न्यूज, चंबा,

चंबा जिला के राजनगर की सुताह पंचायत में सोमवार तड़के भारी बारिश के चलते एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान देर रात लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी कमजोर हो चुकी थी और अचानक पहाड़ी से बड़े पत्थर गिरे और हादसा हो गया।

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है और अन्य प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत देने की बात कही है।

इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिससे भूस्खलन और अन्य दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सायरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन खराब, पेन्शनर्ज एवं वरिष्ठ कल्याण संघ की बैठक में बना मुद्दा

Mon Jul 21 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला सायरी पेन्शनर्ज एवं वरिष्ठ कल्याण संघ ,ज़िला सोलन इकाई की त्रय मासिक बैठक 17 जुलाई को हुई। बैठक की अध्यक्षता पेंशनर्स एसोसिएशन, इकाई के प्रधान बेली राम राठौर एवं वरिष्ठ कल्याण संघ के प्रधान जगदीश भारद्वाज ने की। भूमीनंद राठौर कोषाध्यक्ष (द्वय) ने बैठक का विधिवत् संचालन […]

You May Like

Breaking News