एप्पल न्यूज, शिमला
सायरी पेन्शनर्ज एवं वरिष्ठ कल्याण संघ ,ज़िला सोलन इकाई की त्रय मासिक बैठक 17 जुलाई को हुई। बैठक की अध्यक्षता पेंशनर्स एसोसिएशन, इकाई के प्रधान बेली राम राठौर एवं वरिष्ठ कल्याण संघ के प्रधान जगदीश भारद्वाज ने की। भूमीनंद राठौर कोषाध्यक्ष (द्वय) ने बैठक का विधिवत् संचालन किया। बैठक में सर्वप्रथम सायरी व परिक्षेत्र में हुए आकस्मिक निधन व उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने हेतु मौन रखा गया। राठौर ने बताया कि सायरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से एक्स रे मशीन खराब है जिससे आम रोगियों को बाहर पैसे देकर X. Ray करवाना पड़ता है। जिससे ग्रामीण ग़रीब जनता के ऊपर भारी बोझ पड़ता है। इस विषय में अभिचर्चा हुई और निर्णय यह हुआ कि विभाग उसकी मुरम्मत करवाये अथवा नयी मशीन की व्यवस्था करें। बात यों भी निकल कर आई कि RKS द्वारा इसके लिए धनराशि की व्यवस्था हुई है लेकिन अभी सामने ज़मीन पर कुछ भी नहीं है।

पेंशनर्स एसो. के प्रधान मा.बेली राम राठौर ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर खण्ड स्तर पर कण्डाघाट में धरना प्रदर्शन भी किया गया था। जिसमें सायरी युनिट को भावी ज़िला स्तरीय धरना जो 25 जुलाई को ज़िला पेन्शनर्ज एसोसिएशन के प्रधान द्वारा रखा गया है। अतः इसमें अधिकाधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी से साथ-सहयोग मांगा।पिछले कण्डाघाट में हुए धरना के व्यय संबंधित भी जानकारी दी। अगला विषय राठौर जी ने हर वर्ष की भांति 08 अगस्त को स्थापना दिवस मनाने के बारे में अपनी बात रखी। सायरी एवं परिक्षेत्र में आकस्मिक एवं रुग्णावस्था के कारण हुए निधन से शोकाकुल परिवारों को ध्यान में रखते हुए दोनों इकाइयों के प्रधानों ने यह समारोह आगामी एक महीने तक स्थगित कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि आयोजन को भी सायरी स्थान के बदले सायरी घाट में रखने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में सरकार के प्रति रोष प्रकट किया गया कि पेंशनर्स को देय डी ए जो 13% हो गया है उसे अभी तक नहीं दिया गया। 01 जनवरी 2016 से 01 जनवरी 2022 के बीच जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके संशोधित वेतनमानों का बकाया एरियर अभी तक लंबित है। साथ में जो माननीय सी. एम. साहब द्वारा बज़ट अभिभाषण में 3% मई मास में देने की बात की थी। वह निराधार साबित हुई है जबकि पेन्शनर्ज को 4% एरियर दिया जाना था। इस प्रकार का धोखा पेन्शनर्ज से किया गया है। इस बात को लेकर सभी पेन्शनर्ज साथियों ने अपना विरोध प्रकट किया है। सरकार से यह मांग रखी गई है कि सशीघ्र पेंशनर्स को 21-21 महीनों के डी ए एरियर की देय राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाय। सरकार के पास लंबे समय से मेडिकल बिल लंबित पड़े हैं। उसके लिए सरकार द्वारा बज़ट का प्रावधान किया जाय। यह प्रस्ताव भी पारित किया गया।
वरिष्ठ कल्याण संघ के प्रधान मा. जगदीश भारद्वाज ने बताया कि ज़िला कल्याण विभाग ने उन्हें सोलन ज़िला में वृद्धाश्रम हेतु भूमि चयनित करने व बनवाने हेतु सूचना दी। बैठक में इसे गो सदन की भांति भारतीयता में नैतिक मूल्यों/मानवीय संस्कारों के प्रति संवेदनहीनता ही माना। इस पर अभिचर्चा में यह तर्क भी संबद्ध किया गया कि गो सदन बने हैं लेकिन पशु अब भी सड़कों पर अवारा घूम रहे हैं। फ़सलों का नुक़सान कर रही हैं।
जगदीश कश्यप (वरिष्ठ साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता) ने सुझाव दिया कि इस कार्यालय में एक पुस्तकालय खोला जाये। इसमें हिमाचल प्रदेश के लेखकों द्वारा लिखित पुस्तकें, समसामयिक ज्ञानवर्धक पुस्तकों के अतिरिक्त स्पर्धा परीक्षाओं हेतु विषयवस्तु भी रखी जाए। जिससे दोनों इकाइयों के अतिरिक्त परिक्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों व आम नागरिक भी लाभान्वित हो सकेंगे। इससे पाठकों में पठन व लेखन अभिरुचि भी विकसित होगी। इस सुझाव की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रस्ताव यह भी रखा गया कि पानी के बिलों का भुगतान इकाई के सायरी कार्यालय में एक दिन सुनिश्चित किया जाए एतदर्थ पानी बिल हेतु कर्मचारी अपनी सेवाएं यहीं देंवे। सायरी बाज़ार में रेन शेल्टर/बस स्टैंड के पास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु सड़क जाती है। वहाँ स्पीड ब्रेकर लगवाने हेतु भी प्रस्ताव डाला गया। वहाँ से पाठशालाओं हेतु विद्यार्थियों का तथा आम लोगों का आवागमन होता है। इस बैठक में जलपान के अतिरिक्त सावन महीने में मेवे वाली खीर खिलाकर शुभारंभ किया गया।
इस बैठक में सीस राम राठौर सेवानिवृत्त BEEO , ईश्वर चंद मैहता, त्रिलोक शांडिल्य व चेतराम शरेरा वरिष्ठतम व्यक्तित्व ; रमेश कौंडल जनरल सेक्रेटरी, डॉक्टर सीताराम कश्यप संयुक्त सचिव, राकेश मैहता वरिष्ठ सलाहकार, रूप राम शर्मा संगठन सचिव, बिमला कश्यप पेंशनर्स इकाई की उपाध्यक्षा सहित लगभग 60 पेंशनर्स व वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। कार्यालय प्रबंधक नेहा व उनके सहयोगिनी अंजलि कश्यप, शान्ता व संतोष ने इस आयोजन में अपनी विशेष भूमिका निभाई।







