सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

ठियोग में “कोर्ट कर्मचारी” चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, व्हाट्सऐप चैट और ऑनलाइन पेमेंट से खुला नेटवर्क

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
अभियोग संख्या 48/26, धारा 21 व 29 ND&PS Act के तहत थाना ठियोग, जिला शिमला में दर्ज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर ठियोग पुलिस की टीम ने नंगलदेवी के पास एक कार की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कुलदीप वर्मा निवासी नलेहा के कब्जे से 8.340 ग्राम चिट्टा/हेरोईन बरामद किया गया। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।


जांच के दौरान आरोपी कुलदीप वर्मा उर्फ आशू से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह बरामद चिट्टा हितेन्द्र मेहता उर्फ रिंकू को सप्लाई करने के उद्देश्य से लेकर जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और वित्तीय साक्ष्यों का विश्लेषण किया।
जांच में दोनों आरोपियों के बीच व्हाट्सऐप चैट सामने आई, जिसमें मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से संबंधित बातचीत पाई गई।

इसके अलावा हितेन्द्र मेहता द्वारा कुलदीप वर्मा को UPI/ऑनलाइन माध्यम से किए गए भुगतान भी सामने आए, जिससे अवैध लेन-देन की पुष्टि हुई।
पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर हितेन्द्र मेहता उर्फ रिंकू, जो वर्तमान में JMFC ठियोग में चपरासी के पद पर कार्यरत है, को 17 अप्रैल 2026 को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया।

साथ ही मामले में धारा 29 ND&PS Act भी जोड़ी गई है।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिला शिमला में ND&PS Act के तहत 100 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 214 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें से 38 आरोपियों को बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर पकड़ा गया है, जो इस बात का संकेत है कि पुलिस अब केवल छोटे स्तर पर नहीं, बल्कि पूरे ड्रग नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में कार्रवाई कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने किए 5 HAS अधिकारियों की ट्रांसफर

Sun Apr 19 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार ने किए 5 HAS अधिकारियों की ट्रांसफर, जानें किसे कहाँ मिली तैनाती

You May Like

Breaking News