शिमला में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकद बरामद, आरोपी गिरफ्तार

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चौड़ा मैदान क्षेत्र से लगभग एक किलोग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकद बरामद किया है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, अभियोग संख्या 139/2026 दिनांक 10 जुलाई 2026 को पुलिस थाना बालूगंज में धारा 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, 10 जुलाई को स्पेशल सेल शिमला की टीम गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर टीम ने चौड़ा मैदान स्थित एक मकान में नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने 991 ग्राम अफीम, दो इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनें तथा ₹2,12,000 नकद बरामद किए।
इस मामले में पुलिस ने सुरिन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री धीरज सिंह, निवासी चौड़ा मैदान, शिमला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद अफीम की आपूर्ति कहां से की गई थी तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी के सराज में तेंदुए का आतंक, पशुशाला में घुसकर 26 बकरियों को बनाया शिकार, 5 लाख का नुकसान

Mon Jul 13 , 2026
एप्पल न्यूज़, मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिकावरी में तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई है। शनिवार रात एक तेंदुआ पशुशाला में घुस गया और 26 बकरियों को मार डाला। इस घटना में बकरी पालक कृष्ण लाल को लगभग 5 लाख रुपये […]

You May Like

Breaking News