IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

DC को गुमराह कर फर्जी दस्तावेजों पर पैसा करवाया मंजूर, प्रस्ताव कोई- पैसा लगा दिया कहीं और

1
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, हमीरपुर

अगर जिला के मुखिया डी.सी. को ही गुमराह कर बजट स्वीकृत करवाया जाए तो फिर इसे क्या समझें। हमीरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत देई का नौण में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां वर्ष 2018 में तत्कालीन डी.सी. हमीरपुर को किसी अन्य खराब रास्ते का फोटो दिखाकर, फर्जी एस्टीमेट व दस्तावेज तैयार कर रिलीफ फंड से 90 हजार रुपए स्वीकृत करवा लिए।

\"\"

पंचायत की रिपोर्ट में बताया गया कि बारिश के कारण रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है तथा एस्टीमेट में 1 लाख रुपए के करीब नुक्सान भी बताया लेकिन फिर करीब 10 माह तक रास्ते की मुरम्मत नहीं करवाई। वर्ष 2019 में उसी रास्ते के लिए नाम बदलकर 14वें वित्तायोग में दोबारा 90 हजार धनराशि स्वीकृत करवाई गई और दोनों कार्य एक साथ शुरू किए गए। मजेदार बात रही कि रास्ता कोई बताया गया और निर्माण कार्य एक पशुशाला तक किया गया।

आर.टी.आई. के तहत ली गई सूचना में जब इसका खुलासा हुआ तो शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत डी.सी. हमीरपुर के पास तथ्यों सहित कर दी। डी.सी. के निर्देश पर बी.डी.ओ. हमीरपुर ने शिकायत पर 2 बार जांच की तो पाया कि 11 प्रत्यक्षदर्शियों ने माना कि इस रास्ते को मुरम्मत की जरूरत नहीं थी जबकि 3 लोगों ने ही यह लिखकर दिया कि रास्ता खराब था।

जांच अधिकारी ने भी पाया कि पंचायत द्वारा विकास कार्य के लिए धन स्वीकृत करवाने में अनियमितता बरती गई है तथा जिला के उच्चाधिकारियों को धन स्वीकृत करवाने में गुमराह किया गया है।

जांच में पटवारी की रिपोर्ट भी पाई गलत

जांच के दौरान राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों में घिरी है क्योंकि रिलीफ फंड से पैसा स्वीकृत होने के करीब 10 माह बाद संबंधित हलका पटवारी न रिपोर्ट दी है कि रास्ता उखड़ा हुआ है तथा मुरम्मत की जरूरत है और पटवारी की यह रिपोर्ट भी स्वीकृत हुए पैसे की जगह के लिए नहीं है, वहीं आर.टी.आई. एक्ट में ली सूचना में पटवारी के रोचनामचे के अनुसार 4 साल में संबंधित कार्यस्थल या उसके आसपास कोई बारिश से कोई नुक्सान नहीं हुआ है।

जांच रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई है कि पटवारी की रिपोर्ट गलत है। न बारिश हुई तो अढ़ाई साल में ही कैसे टूट गया रास्ता यहीं पर वर्ष 2015 में 13वें वित्तायोग से 2 बार कुल 1 लाख 20 रुपए स्वीकृत हो चुके हैं तथा उस समय हुई एक इन्क्यावयरी भी इस रास्ते को लेकर हुई थी जिसमें पाया गया था कि रास्ता बिल्कुल ठीक है। ऐसे में जांच में यह भी सवाल उठा कि रास्ता अढ़ाई साल में ही कैसे उखड़ गया।

हर स्तर पर छोटे स्तर के अधिकारी भी उच्चाधिकारियों को करते रहे गुमराह छोटे स्तर के अधिकारी

किस तरह किसी विशेष व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए गुमराह कर सकते हैं, इससे भी पर्दा उठा है। पहले पंचायत द्वारा डी.सी. को गुमराह करके पैसा स्वीकृत करवाया गया और उसके बाद बी.डी.ओ. कार्यालय को बाईपास कर सीधे जिला राजस्व विभाग की रिलीफ ब्रांच से पैसा ले लिया गया। पैसा स्वीकृत करवाने के समय तकनीकी ब्रांच द्वारा झूठा अस्टीमेट बनाया गया था।

गुमराह कर लिए पैसे को बेमतलब से किया यूज
ब्लाक कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता ने जांच के दौरान अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रास्ते को चौड़ा करने के लिए डंगे लगाए जाने की जरूरत थी जबकि रास्ते को चौड़ा करने की जरूरत ही नहीं थी क्योंकि यह रास्ता आम पैदल चलने वालों के लिए है तथा आगे इस रास्ते की चौड़ा सिमटकर अढ़ाई फीट के करीब है।

देई का नौण पंचायत के रास्ते निर्माण को लेकर शिकायत हुई थी जिसमें उच्चाधिकारियों को गुमराह कर धव स्वीकृत करवाने की बात सामने आई है तथा पंचायत द्वारा विकास कार्यों में अनियमितता बरतने की बात भी जांच में सामने आई है। पूरी रिपोर्ट जिला पंचायत अधिकारी को भेज दी है
अस्मिता ठाकुर, बी.डी.ओ. हमीरपुर

ग्राम पंचायत देई का नौण में विकास कार्यों को लेकर शिकायत आई थी जिस पर बी.डी.ओ. कार्यालय की ओर से जांच की गई है। जांच रिपोर्ट आ गई थी लेकिन रिपोर्ट में मामले को लेकर जिम्मेवार व जबावदेह लोगों ने नाम नहीं दिए थे जिस कारण दोबारा रिपोर्ट बी.डी.ओ. कार्यालय भेजी है। जैसे ही रिपोर्ट बी.डी.ओ. कार्यालय से आएगी तो अगली कार्यवाही के लिए जिलाधीश को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
हरबंस सिंंह, जिला पंचायत अधिकारी हमीरपुर

Share from A4appleNews:

Next Post

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के खुंडियां में खोला जाएगा शिक्षा खण्डः मुख्यमंत्री

Wed Feb 19 , 2020
एप्पल न्यूज़, कांगडामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के खुंडियां में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए खुंडियां में एक नया शिक्षा खण्ड को खोला जाएगा।कांगड़ा जिले के अपने दूसरे चरण के शीलकालीन प्रवास […]

You May Like

Breaking News