file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने दी अक्षय तृतीय की शुभकामनाएं

2
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अक्षय तृतीय के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में, राज्यपाल ने कहा कि यह त्यौहार आशा, समृद्धि, उमंग और सफलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस संकट में हम अपने-अपने घरों में रहकर यह त्यौहार मना रहे हैं। उन्होंने इस महामारी से लड़ने में हमारी ताकत अक्ष्य रहेगी।

\"\"

दत्तात्रेय ने कहा कि लिंगायत समाज के दार्शनिक और समाज सुधारक बसवेश्वर भगवान की आज हम जयंती मना रहे हैं। इस मौके पर हम उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लेते हैं।

राज्यपाल ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के बाद अपनी प्रतिक्रया में कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने प्रेरणादायक संदेश में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए देशवासियों में आत्मविश्वास का संचार किया है और इस लड़ाई में हर नागरिक के योगदान की प्रशंसा की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आशा के अनुरूप हिमाचलवासी भी कोरोना महामारी के खिलाफ एक लक्ष्य, एक दिशा और साथ मिलकर चल रहे हंै। उन्होंने कहा कि यह नए बदलाव की शुरूआत है और अपनी आदतों में बदलाव करके हम निश्चित तौर पर इस संकट से शीघ्र उभर जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में बंद रहेगा बाजार, ग्रामीण क्षेत्रो में दुकानें खोलने की दी गई है छूट

Sun Apr 26 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला कोरोना को लेकर देश भर में लॉक डाउन किया गया है और सोमवार से कई हिस्सों में दुकानें खोलने की छूट दी गई है लेकिन राजधानी शिमला में कोई छूट नही मिलेगी । शिमला शहर में जरूरी वस्तुओ की दुकानो के अलावा अन्य दुकानें बंद रहेगी । […]

You May Like

Breaking News