NCC कैडेट- घड़ी कैसी भी हो मुश्किल, \’हैं तैयार हम\’

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कोरोना महामारी में जहां खाकी हरदम योद्धा बनकर खड़ी है। वहीं वर्दी पहने एनसीसी कैडेट भी किसी से कम नहीं है। देश की इस मुश्किल घड़ी में एकता व अनुशासन के लिए  अग्रणी एनसीसी कैडेट भी मोर्चा संभाल रहें है।

फिर चाहे गांव-गांव जाकर लोगों को कोविड-19 के बारे में जागरूक करना हो या इस कर्फ़्यू के दौरान सड़कों पर चलने वाले वाहनों की चेकिंग व ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाना हो। एनसीसी कैडेट किसी से कम नहीं।

\"\"

इन दिनों शिमला के ठियोग में इनकी चौकसी बखूबी देखी जा सकती है। शिमला कोटशेरा व संजौली कॉलेज में पढ़ने वाले 20 से अधिक एनसीसी कैडेट मोर्चा संभाले है।

अंडर ऑफिसर रितिक राजवीर का कहना है कि उनके लिए गर्व की बात है कि देश के इस मुश्किल दौर में एनसीसी कैडेट सेवाएं दे पा रहें है। देश के किसी भी काम आने को कैडेट हर मोर्चे पर हमेशा तैयार हैं। 

Share from A4appleNews:

Next Post

आयुर्वेद विभाग ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए तैयार किया काढ़ा, सीएम ने किया लांच

Fri May 1 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए राज्य आयुर्वेदिक विभाग द्वारा तैयार किए गए मधुयष्टियादि कषाय (काढ़ा) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयुर्वेदिक काढ़ा प्रतिरक्षण तंत्र को मजबूत करने में […]

You May Like

Breaking News