IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

कुल्लू- जलोड़ी दर्रे पर बर्फबारी से NH-305 यातायात के लिए बन्द, घाटी में बढ़ा शीतलहर का प्रकोप

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार जिला कुल्लू के वाहय सिराज क्षेत्र आनी में भी  मंगलवार सुवह से ही मध्यम वर्षा का क्रम जारी है, जिससे तामपान में भारी गिरावट आने से आनी उपमण्डल मुख्यालय को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाले प्रमुख एनएच 305 सड़क मार्ग के मध्य 10280 फुट की ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी दर्रे पर हिमपात होने से मार्ग खनाग व घियागी के मध्य वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।

इससे आनी उपमण्डल के लोगों का अपने जिला मुख्यालय कुल्लू से सीधा संपर्क कट गया है। जलोड़ी दर्रे पर  बर्फ़बारी से यहां सैलानियों के लिए जन्नत सा नजारा बन गया है,। मगर आनी प्रशासन ने एतिहात के तौर पर सैलानियों व  लोगों से दर्रे को पार न करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि बर्फ़बारी तेज हो सकती है, ऐसे में पर्यटक ,जलोड़ी दर्रे का रुक न करते हुए, किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। बहरहाल आनी के निचले क्षेत्र में वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से घाटी शीट लहर की चपेट में आ गई है।

लोगों ने ठंड से बचाव के लिए जहाँ गर्म कपड़ों व हीटर का सहारा ले लिया है, वहीं ग्रामीण हल्के में लोग पहाड़ी तंदूर (बुखारी)जलाकर ठंड से अपना बचाव कर रहे हैं। वर्षा व बर्फ़बारी से क्षेत्र में जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

वहीं यहां की प्रमुख नकदी फसल सेव सहित अन्य फसलों के लिए भी वर्षा व बर्फबारी रामबाण साबित हुई है, जिससे किसान व बागबान चहक उठे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में भारी बर्फबारी का अलर्ट, CM ने पर्यटकों से की बर्फबारी वाले इलाकों में न जाने की अपील

Tue Jan 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल में मंगलवार से मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह से ही प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी वह मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सैलानियों और प्रदेशवासियों […]

You May Like

Breaking News