IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

अलर्ट- हिमाचल में 24 घंटों में 4 पॉजिटीव अब 13 एक्टिव 54 पहुंचा कुल आंकड़ा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार पांव पसार रहा है। रविवार सुबह बिलासपुर से दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने से लोग अहम गए हैं। ये दोनों पेशे से चालक हैं। इनमें से एक गुरुग्राम और एक अहमदाबाद से वापिस बिलासपुर लौटे थे। जिन्हें 8 मई को बिलासपुर बॉर्डर पर इंस्टीट्यूशनल quarantine में रखा गया था। नए मामले आने के बाद 24 घंटों में 4 पॉजिटीव मामले आ गए हैं जबकि 13 एक्टिव मामलों के साथ अब हिमाचल में कोरोना पोजिटिव का कुल आंकड़ा 54 पहुंच गया है जो अलार्मिंग है।

वहीं शनिवार को भी दो और पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा जिला में चार दिन के भीतर कोरोना वायरस का तीसरा मामला सामने आ गया है। देर शाम एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ कांगड़ा जीडी गुप्ता ने बताया कि युवक नगरोटा बगवां उपमंडल के घीणा गांव का रहने वाला है। यह गांव बाबा बड़ोह क्षेत्र के पास पड़ता है।

\"\"

जानकारी के अनुसार यह युवक 26 अप्रैल को बड़सर हमीरपुर के पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के साथ दिल्ली से लौटा था। इसे होम क्वारंटीन किया गया था। इसके साथ जिला कांगड़ा में अब सक्रिय केस तीन हो गए हैं। जिला कांगड़ा में अब तक कुल आठ मामले आए हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है।

तीनों नए केस दिल्ली से लौटे लोगों से संबंधित हैं। छह मई को जमानावाद के युवक की रिपार्ट पॉजिटिव आई थी। आठ मई को कांगड़ा उपमंडल के झीरभल्ला गांव के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब शनिवार को नगरोटा बगवां के घीणा गांव के युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।  

वहीं, हमीरपुर के डॉ. आरकेजीएमसी अस्पताल में भर्ती एक 52 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव निकला है। ये व्यक्ति तीन दिन पहले दिल्ली से लौटा था और इसमें कोरोना के लक्षण की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था।

शनिवार देर शाम इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अब राज्य में संक्रिय मामलों की संख्या 11 हो गई है। राज्य में अब तक 52 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। 

राज्य में अब तक 19503 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 7195 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 10209 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है।
वहीं, सरकाघाट के कोरोना संक्रमित किडनी रोगी की मौत के बाद आईजीएमसी शिमला में पॉजिटिव आई मां और ताया को चैलचौक स्थित निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। निजी अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। ताया को बार-बार बुखार आ रहा है। उसके सैंपल दोबारा लिए जाएंगे और मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे।

नोडल अफसर डॉ. गौतम ने बताया कि अभिलाषी कोविड सेंटर में स्पेशल वार्ड बनाया है। दोनों को इसमें रखा जाएगा। कोरोना से कम संक्रमित लोगों को अभिलाषी कोविड सेंटर में रखा जाएगा। ऐसे सरकार के निर्देश हैं।

यह भी बताया जा रहा है कि आईजीएमसी, नेरचौक मेडिकल कॉलेज और टांडा मेडिकल कॉलेज में कम संक्रमित मरीजों को अभिलाषी कोविड सेंटर में सरकार शिफ्ट करेगी। उधर, चैलचौक और आसपास के क्षेत्रों में अभिलाषी कोविड सेंटर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के पहुंचने की खबर फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। अभिलाषी कोविड सेंटर में 3 बजे के बाद पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व्यवस्था बनाने पहुंच गए थे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर हरीपुरधार में मामला दर्ज

Sun May 10 , 2020
एप्पल न्यूज़, सिरमौर( डॉ प्रखर गुप्ता) जिला सिरमौर के हरीपुरधार क्षेत्र में एक व्यक्ति के खिलाफ होम क्वारेंटाइन का उल्लघंन करने का मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक ग्राम पंचायत गेहल के प्रधान विनोद कुमार उम्र 30 साल पुत्र बली राम निवासी गांव डिमाईना डा0 कोरग उप त0 […]

You May Like

Breaking News