IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

मनाली शहर के विकास कार्यों को देंगे गति: गोविंद सिंह

एप्पल न्यूज़, मनाली

   वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रविवार को प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के साथ मनाली शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों का दौरा किया तथा पर्यटन नगरी के सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

\"\"


  रांगड़ी से वन्य प्राणी केंद्र तक निरीक्षण के दौरान गोविंद सिंह ने कहा कि मनाली और इसके आस-पास के पर्यटक स्थलों में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से आधुनिक ढांचागत विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। यहां यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए बाईपास और पुल निर्माण के कार्य युद्ध स्तर पर करवाए जा रहे हैं।
  इस अवसर पर वन मंत्री ने मनाली बाजार में नगर परिषद के अधिकारियों को नालियां साफ करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि वन विहार और इसके आस-पास की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग्स बनाई जाएंगी। गोविंद सिंह ने वन्य प्राणी केंद्र का निरीक्षण भी किया और वहां रखे गए पक्षियों के बारे में जानकारी ली।
   उन्होंने मनाली के माॅल रोड पर एक घायल पक्षी को बचाने तथा इसे वन्य प्राणी विंग के कर्मचारियों को सौंपने के लिए वरिष्ठ पत्रकार जसवंत ठाकुर, शिवराम राणा, नरेंद्र अंगारिया और छोटू की सराहना की। उन्होंने पतलीकूहल में भी पक्षियों को रेस्क्यू करने के लिए वन्य प्राणी विंग के कर्मचारियों की प्रशंसा की। वन मंत्री ने कहा कि इन पत्रकारों और विभाग के कर्मचरियों ने वन्य प्राणियों के संरक्षण की एक उम्दा मिसाल कायम की है।

मनाली व्यापार मंडल ने कोविड फंड के लिए दिए एक लाख

  वन मंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए मनाली विधानसभा क्षेत्र के लोग सरकार का भरपूर सहयोग कर रहे हैं। प्रभावितों की मदद के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बनाए गए राहत कोष में क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में अंशदान कर रहे हैं।
 रविवार को भी व्यापार मंडल मनाली ने एचपी एसडीएमए कोविड-19 एसडीआर फंड के लिए 51 हजार रुपये, पीएम केयर्स फंड के लिए 31 हजार रुपये और ठाकुर कुंजलाल दामोदरी ठाकुर मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के लिए 21 हजार रुपये दिए। व्यापार मंडल के प्रधान अमर सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान अजय अबरोल महामंत्री भरत ठाकुर, मनीष, संजीव ठाकुर, अजय शर्मा, रितु राज और पदाधिकारियों ने इस धनराशि के चेक वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को भेंट किए।
 व्यापार मंडल का आभार व्यक्त करते हुए वन मंत्री ने कहा कि यह धनराशि जरुरतमंद लोगों की मदद पर खर्च की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रवासी मजदूरों के पलायन पर कांग्रेस चिंतित, बोले- अब तो इनकी बेबसी और पीड़ा पर तरस खाओ सरकार

Mon May 18 , 2020
एप्पल न्यूज, शिमला अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी गुरकीरत सिंह ने देश व प्रदेश मे भारी संख्या में प्रवासी मजदूरों के पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इसें रोका जाना चाहिए। आज प्रदेश कांग्रेस सचिवों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दूसरे चरण की बैठक […]

You May Like

Breaking News