file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

फसलों के विविधिकरण के लिए कृषि विभाग के अधिकारी -किसानों को करें प्रोत्साहितः कंवर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

कृषि विभाग के प्लॉट्स पर प्राकृतिक खेती के माध्यम से किसानों को दी जाए जानकारी

एप्पल न्यूज़ ऊना

ग्रामीण विकास, पंचायती राज तथा कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को फसलों के विविधिकरण के बारे में किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। कंवर ने कहा कि फसलों के विविधिकरण से किसानों को अधिक मुनाफा हो सकता है, इसलिए कृषि विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में जागरूकता लाने को कहा गया है।

\"\"

पहले किसान दलहन तथा तिलहन की खेती किया करते थे लेकिन अब इस ओर किसानों का कोई विशेष रुचि नहीं है। लेकिन किसानों को इस बारे में प्रोत्साहित किया जाए तो उनकी आय में भी बढ़ौतरी हो सकती है। कृषि मंत्री ने कहा कि विभाग के अधिकारी दलहन तथा तिलहन की खेती के संबंध में किसानों को प्रशिक्षण तथा अन्य जानकारी प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि मक्की की फसल का कार्य पूरा होने के बाद कृषि विभाग के अधिकारी इस ओर विशेष ध्यान देंगे, ताकि किसान को दालों व तिलहन फसलों की खेती से भी एक बार पुनः जोड़ा जा सके। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कृषि विभाग के प्लॉट्स पर प्राकृतिक खेती के डेमोसट्रेशन प्लॉट भी लगाए जाएंगे, जहां पर विभाग के अधिकारी प्राकृतिक खेती की तकनीक के साथ उसके परिणाम को भी किसानों के सामने रखेंगे, जिससे किसान प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहति होंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य को रसायन वाली खेती से मुक्त करने को प्रयासरत है। राज्य सरकार ने इस वर्ष 1 लाख किसान परिवारों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है तथा वर्ष 2022 तक पूरे हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक खेती के तहत लाया जाएगा। 

Share from A4appleNews:

Next Post

98.46 करोड़ से धर्मशाला में बनेगा इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर: सुरेश भारद्धाज

Thu Sep 3 , 2020
60 करोड़ से बनाई जायेंगी पैदल यात्री अनुकूल सड़कें और स्ट्रीट्स एप्पल न्यूज़, धर्मशाला  शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन तथा विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्धाज बुधवार को डीआरडीए के सभागार में स्मार्ट सिटी और नगर निगम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि धर्मशाला […]

You May Like

Breaking News